बॉलीवुड से दूर एशा देओल (Esha Deol) इन दिनों मदरहुड एन्जॉय कर रही हैं। एशा ने हाल ही में एक बेटी को जन्म दिया है। एशा देओल दूसरी बार मां बनी हैं। एशा देओल ने भरत तख्तानी (Bharat Takhtani) के साथ 2012 में शादी की थी। एशा और भरत 29 जून को शादी की 7वीं सालगिरह मना रहे हैं। इस खास मौके पर एशा ने पति भरत के लिए एक खास पोस्ट लिखा।
शादी की 7वीं सालगिरह पर एशा देओल ने शेयर की ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर, पति के लिए लिखा ये खास मैसेज
एशा देओल ने लिखा- 'हम लोग एक दूसरे को हमेशा इस तरह थामें रहेंगे..अनंतकाल तक। हैप्पी हमें....।' इस प्यार भरे पोस्ट के साथ ईशा ने भरत के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है। तस्वीर में भरत एशा का हाथ पकड़े हुए हैं और पीछे का बैक ग्राउंड ब्लैक एंड व्हाइट है।
A post shared by Esha Deol (@imeshadeol) on
एशा देओल (Esha Deol) और भरत तख्तानी (Bharat Takhtani) ने 29 जून, 2012 को धूमधाम से शादी की थी। भरत बिजनेसमैन हैं। एशा और भरत की शादी इस्कॉन मंदिर में हुई थी। दोनों की शादी साउथ इंडियन स्टाइल में की गई थी। शादी में एशा ने कांजीवरम साड़ी पहनी थी।
दोनों की शादी में अमिताभ बच्चन से लेकर विनोद खन्ना तक बड़े बड़े सितारे पहुंचे थे। एशा देओल ने 10 जून को बेटी को जन्म दिया। दूसरी बेटी के जन्म पर एशा ने कहा था, 'मैं और भरत बहुत खुश हैं। हमें खुशी है कि हमारे परिवार में दूसरी बेटी आई। भरत लकी हैं कि उनके आस-पास अब तीन महिलाएं होंगी।' बता दें कि एशा की बड़ी बेटी राध्या का जन्म 2 साल पहले हुआ था।