'भारत' में सलमान खान का लुक
सलमान खान की फिल्म 'भारत' से प्रियंका चोपड़ा के किनारा करते ही कटरीना कैफ को साइन कर लिया गया है। 'भारत' फिल्म में सलमान खान 5 अलग-अलग लुक में नजर आएंगे। अब बॉलीवुड के दबंग खान की एक तस्वीर सामने आई है। 'सुल्तान' का ये लुक फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं है।
पढ़ें: कटरीना के 'भारत' में आते ही सलमान खान का दिखा तूफानी लुक, सेट से सामने आई ये तस्वीर
कल ही रिलीज होगी 'फन्ने खां'
ऐश्वर्या राय की अपकमिंग फिल्म 'फन्ने खां' की रिलीज पर रोक नहीं लगेगी। सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। यह फिल्म 3 अगस्त यानी कल बड़े परदे पर आ रही है। फिल्म में ऐश्वर्या राय के साथ अनिल कपूर और राजकुमार राव भी दिखाई देंगे।
पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट के फैसले से 'फन्ने खां' को राहत, इस वजह से रिलीज पर रोल लगाने से इनकार
IIFA पर फैंस का गंभीर आरोप
श्रीदेवी के एक फैन ने आईफा के आयोजकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आईफा का आयोजन इस साल जून के आखिरी हफ्ते में किया गया था। जिसका टेलीकास्ट इस वीकेंड टीवी पर किया गया। कार्यक्रम में श्रीदेवी को वीडियो के जरिए श्रद्धांजलि दी गई। इसी वीडियो पर श्रीदेवी के फैन ने सवाल खड़े किए हैं।
पढ़ें: श्रीदेवी के फैन का IIFA पर गंभीर आरोप, चोरी का वीडियो दिखाकर ऐसे दी श्रद्धांजलि
विद्या बालन से ऐसे मिले थे सिद्धार्थ
फिल्म प्रोड्यूसर सिद्धार्थ रॉय कपूर बॉलीवुड में एक जाना पहचाना नाम है। सिद्धार्थ ने अभी तक कई सफल फिल्मों का निर्माण किया है, जिनमें 'नो वन किल्ड जेसिका', 'पान सिंह तोमर', 'बर्फी', 'हीरोइन',' काई पो चे', 'हैदर', 'दंगल' और 'जग्गा जासूस' है। उन्होंने 2012 में विद्या बालन से तीसरी शादी की थी।
पढ़ें: फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखता है ये करोड़पति प्रोड्यूसर, विद्या बालन से की थी तीसरी शादी