प्रियंका चोपड़ा के 'भारत' फिल्म से किनारा करते ही कटरीना कैफ को उनकी जगह साइन कर लिया गया है। 'भारत' फिल्म में सलमान खान 5 अलग-अलग तरह के लुक में नजर आएंगे यह बात तो सब जानते हैं। कुछ दिन पहले सलमान का 'भारत' फिल्म का पहला लुक भी सामने आया था वहीं अब बॉलीवुड के दबंग खान की एक और तस्वीर सामने आई है। इस फोटो में साफ तौर पर सलमान खान का चेहरा दिख नहीं रहा लेकिन लुक को देखकर आप कह सकते हैं कि ये सलमान ही हैं।
तस्वीर में सलमान कान बाइक पर दिख रहे हैं वहीं सर्कस शो का बैकग्राउंड भी नजर आ रहा है। अली अब्बास जफर की ये फिल्म कई दशकों के सफर को दिखाने वाली है। 'भारत' फिल्म को लेकर सलमान खान के फैंस को उत्सुकता कितनी है इस बात का अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं हर कोई इस फिल्म से जुड़ी एक एक अपडेट जानना चाहता है। ऐसे में सुल्तान का ये लुक फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं है।
'भारत' फिल्म में सलमान खान और कटरीना के अलावा दिशा पाटनी भी नजर आएंगी। कहा जा रहा है कि सलमान की तरह कटरीना के भी फिल्म में पांच अलग अलग लुक होंगे। यह एक पीरियड ड्रामा फिल्म है जिस वजह से 'भारत' में आप सलमान और कटरीना के 18 साल से लेकर 60 साल तक के लुक को देखेंगे। इस फिल्म में सुनील ग्रोवर भी है जो कि सलमान के करीबी दोस्त का किरदार निभाएंगे।
आपको बता दें, 'भारत' फिल्म की शूटिंग शुरू होने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने अचानक फिल्म को छोड़ दिया था। इस खबर ने न केवल बॉलीवुड बल्कि सोशल मीडिया पर भी तहलका मचा दिया था। फिल्म के प्रोड्यूसर ने प्रियंका के इस बर्ताव को अनप्रोफेशनल बताया है। 'भारत' फिल्म को अली अब्बास जफर डायरेक्ट कर रहे हैं।