बॉलीवुड और लाइफस्टाइल की ये हैं बड़ी खबरें, जिन पर आज रहेगी चर्चा...
मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की सगाई 30 जून को उनके घर एंटीलिया में हुई। इस मौके पर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज समेत कई दिग्गज हस्तियां पहुंची। शाहरुख की पत्नी गौरी बेटे अयान के साथ नजर आईं तो वहीं रणबीर कपूर मां नीतू कपूर और दोस्त अयान मुखर्जी के साथ पहुंचे।
पढ़ें: PHOTOS: आकाश और श्लोका का रॉयल लुक देखकर ठहर गई निगाहें, सबसे महंगी सगाई में उमड़ पड़ा पूरा बॉलीवुड
इंटरनेशनल जोक डे पर सबको हंसाइए
आपके ठहाकों में आपकी खुशहाली और अच्छी सेहत का राज छिपा हुआ है तो आप भी हर वक्त हंसने का बहाना खोजिए। दरअसल 1 जुलाई को इंटरनेशनल जोक डे मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को हंसना और हंसाना है। आप भी इस दिन जोक्स के जरिए अपने आस-पास के लोगों को हंसाने की कोशिश करिए।
पढ़ें: इंटरनेशनल जोक डे के मौके पर देखिए मनोरंजक तस्वीरें, देखकर हो जाएंगे लोटपोट
डॉक्टर को भगवान का रूप कहा जाता है। ऐसे में डॉक्टर्स के प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए एक जुलाई को भारत में डॉक्टर्स डे मनाया जाता है। भारत के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ बिधानचंद्र रॉय को श्रद्धांजलि और सम्मान देने के लिए उनकी जयंती और पुण्यतिथि पर इसे मनाते हैं। इस दिन पूरे देश में डॉक्टर्स का सम्मान कर उन्हें मैसेज कर, कार्ड भेजकर उनका अभिवादन किया जाता है।
पढ़ें: Doctors day 2018: क्यों मनाया जाता है ये विशेष डे, 5 ऐसी बातें जो आपको जरूर जाननी चाहिए
'धड़क' के प्रमोशन में जुटे जाह्नवी और ईशान
जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर की अपनी फिल्म 'धड़क' के रिलीज से पहले प्रमोशन में जोर-शोर से जुटे हैं। प्रमोशन के दौरान दोनों की जोड़ी को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म प्रमोशन से जैसे ही जाह्नवी और ईशान फ्री हुए तो दोनों जिम जाते हुए स्पॉट किए गए। बता दें कि 'धड़क' 20 जुलाई को बड़े परदे पर रिलीज होगी।
पढ़ें: 'धड़क' के इवेंट में जमकर नाचीं जाह्नवी, देखने लायक था जलवा