फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये हैं मनोरंजन और शिक्षा जगत की आज की बड़ी खबरें, जिन पर रहेगी नजर

Sat, 07 Jul 2018 08:45 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 07 Jul 2018 08:45 AM IST
विज्ञापन
entertainment and education top news 7 july 2018
'गोल्ड' के प्रमोशन में जुटे अक्षय

15 अगस्त को रिलीज होने जा रही अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'गोल्ड' से सभी को काफी उम्मीदें हैं। इस फिल्म का पहला गाना 'नैनों ने बांधी' रिलीज कर दिया गया है। इसी के साथ पूरी स्टारकास्ट फिल्म के प्रमोशन में जुट गई है। सॉन्ग लॉन्च के दौरान एक इवेंट में अक्षय कुमार और मौनी रॉय ने जमकर ठुमके लगाए। 


पढ़ें: टेबल पर चढ़कर अक्षय-मौनी ने जमकर किया डांस, जॉन अब्राहम की फिल्म से टक्कर पर कह दी यह बात

entertainment and education top news 7 july 2018
200 करोड़ी बनी रणबीर की 'संजू'
रणबीर कपूर स्टारर 'संजू' 200 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है। इसी के साथ रणबीर कपूर की यह पहली फिल्म जिसने 200 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार किया है। वीकेंड में फिल्म के कलेक्शन में और बढ़ोत्तरी की उम्मीद है।

पढ़ें: रणबीर की 'संजू' के सामने नहीं टिक पा रही कोई फिल्म, 8वें दिन भी तोड़ा 9 साल का ये रिकॉर्ड
 
entertainment and education top news 7 july 2018

कैलाश खेर का जन्मदिन आज
सूफी गानों से बॉलीवुड में पहचान बनाने वाले कैलाश खेर का आज जन्मदिन है। कैलाश खेर को पहचान मिली 'अल्लाह के बंदे' गाने से। इस गाने की लोकप्रियता ऐसी रही कि इसके बाद कभी उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। बॉलीवुड में उन्होंने 'रब्बा', 'ओ सिकंदर' और 'चांद सिफारिश' जैसे गाने गाए हैं। इनमें से दो गानों के लिए कैलाश को फिल्मफेयर का बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर का अवॉर्ड भी मिल चुका है।

पढ़ें: कैलाश खेर ने इस वजह से की थी सुसाइड की कोशिश, फिर बन बैठे सुरों के सरताज

विज्ञापन
विज्ञापन
entertainment and education top news 7 july 2018

55 साल के हुए राकेश ओमप्रकाश मेहरा
'रंग दे बसंती' फेम डायरेक्टर राकेश ओमप्रकाश मेहरा का जन्म 7 जुलाई 1963 को दिल्ली में हुआ था। आमिर खान स्टारर फिल्म 'रंग दे बसंती' लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड भी मिला। इन दिनों राकेश अपनी आने वाली फिल्म मेरे प्यारे प्राइम मिनिस्टर' की शूटिंग कर रहे हैं। यह फिल्म मुंबई के स्लम पर आधारित है।

पढ़ें: देश के लिए मेडल नहीं जीत पाए थे राकेश ओमप्रकाश मेहरा, फिर बना दी ऐतिहासिक फिल्में

विज्ञापन
entertainment and education top news 7 july 2018
यूजीसी नेट की परीक्षा कल
UGC NET 2018 की परीक्षा कल यानी 8 जुलाई को होगी। आखिरी वक्त में परीक्षार्थी पूरे जी-जान से तैयारियों में जुटे हुए हैं। इस बार के परीक्षा पैटर्न में भी कई बदलाव किए गए हैं। यूजीसी नेट की परीक्षा में अभ्यर्थियों को पहले 3 पेपर देने होते थे लेकिन इस बार अभ्यर्थियों को केवल 2 ही पेपर देने होंगे। 

पढ़ें: UGC NET Exam 2018 के पेपर पैटर्न में बड़ा बदलाव, परीक्षा केंद्र में इन पर है रोक
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed