फिल्म ‘द डर्टी पिक्चर’ के बाद से बतौर हीरो एक हिट फिल्म की राह तक रहे अभिनेता इमरान हाशमी के बारे में खबर है कि वह अब विलेन बनने जा रहे हैं। शनिवार को मुंबई फिल्म जगत में राज कुंद्रा का नाम पोर्न फिल्म रैकेट में उछलने की खबर के अलावा जिस दूसरी खबर पर सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान गया, वह रही इमरान हाशमी का यशराज फिल्म्स की आने वाली पिक्चर ‘टाइगर 3’ में विलेन बनना।
2 of 5
द डर्टी पिक्चर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
41 साल के हो चुके इमरान हाशमी का बतौर हीरो करियर पिछले एक दशक से डांवाडोल ही रहा है। उनके खाते में आखिरी सुपरहिट फिल्म ‘द डर्टी पिक्चर’ रही है जो साल 2011 में रिलीज हुई थी। इसके बाद वह लगातार औसत कामयाब या फ्लॉप फिल्में ही करते रहे हैं। हालांकि, इस बीच ‘हमारी अधूरी कहानी’, ‘अजहर’ और ‘बादशाहो’ जैसी फिल्मों में उनके अभिनय की काफी तारीफें हुईं। इमरान की सोलो हीरो के तौर पर फेस वैल्यू बॉक्स ऑफिस पर लगातार घटती जा रही है
3 of 5
इमरान हाशमी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर 3’ में इमरान हाशमी के विलेन का रोल स्वीकार करने की खबर ऐसे समय पर आई है जब उनकी तीन चार फिल्में पूरी होकर रिलीज की राह तक रही हैं। अमिताभ बच्चन के साथ उनकी फिल्म ‘चेहरे’ का उनके प्रशंसकों को लंबे समय से इंतजार है। उनकी एक मल्टीस्टारर फिल्म ‘मुंबई सागा’ सीधे ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है।
4 of 5
इमरान हाशमी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म ‘टाइगर 3’ से पहले इस फ्रेंचाइजी की पिछली फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ में सज्जाद डेलाफ्रूज ने मुख्य विलेन का किरदार निभाया था। सज्जाद को बाद में नीरज पांडे की वेब सीरीज ‘स्पेशल ऑप्स’ से काफी शोहरत मिली। अब इस फ्रेंचाइजी में इमरान हाशमी की एंट्री हो रही है। इमरान हाशमी विशेष फिल्म्स चलाने वाले भट्ट बंधुओं के भांजे हैं और भट्ट परिवार के किसी सदस्य की यशराज फिल्म्स में एंट्री अपने आप में चौंकाने वाली है। फिल्म ‘टाइगर 3 की शूटिंग अगले महीने से मुंबई में शुरू होने वाली है।
5 of 5
इमरान हाशमी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हिंदी सिनेमा में खलनायकों के नायक बनने की लंबी परंपरा बीती सदी के सातवें और आठवें दशक में रही है, लेकिन सुपरहिट सितारे रहे तमाम नायकों के खलनायकों बनने का ट्रेंड हाल के बरसों में शुरू हुआ है। इमरान हाशमी का नाम भी अब इस लिस्ट में जुड़ने जा रहा है। उनसे पहले संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, सुनील शेट्टी और उनके समय के तमाम सितारे परदे पर विलेन बन चुके हैं।