लगातार प्रमोशन करने के बावजूद भी इमरान हाशमी की फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ को सिनेमाघरों में दर्शक नहीं मिल रहे हैं। इसकी कमाई छठे दिन में आकर ही लाखों में सिमटकर रह गई है। जानिए, फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ ने छठे दिन कितनी कमाई की? और इसका कलेक्शन कितना रहा?
2 of 5
ग्राउंड जीरो
- फोटो : इंस्टाग्राम @exelmovies
छठे दिन की कमाई
शुरुआती आंकड़ों के अनुसार इमरान हाशमी की फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ ने छठे दिन 42 लाख रुपये का कलेक्शन ही किया है। पहले दिन इस फिल्म ने अपना खाता 1.15 करोड़ रुपये से खोला था लेकिन हफ्ता पूरा होने से पहले ही इस फिल्म का कलेक्शन लाखों में सिमटकर रह गया है।
3 of 5
फिल्म 'ग्राउंड जीरो'
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म का कुल कलेक्शन
इमरान हाशमी की फिल्म 'ग्राउंड जीरो' के कुल कलेक्शन की बात करें तो इसने अब तक 7.12 करोड़ रुपये की कमाए हैं। फिल्म का बजट 50 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। अब तक यह फिल्म 10 करोड़ तक का आकंड़ा नहीं छू पाई है, ऐसे में बजट वसूलना तो काफी मुश्किल लग रहा है।
ये खबर भी पढ़ें:Emraan Hashmi: ओटीटी पर देखें 'ग्राउंड जीरो' स्टार इमरान हाशमी की फिल्में, जिसमें मिलेगा एक्शन-सस्पेंस-थ्रिलर
4 of 5
फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' और 'जाट'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
कॉम्पिटिशन में हैं ये दो फिल्में
इस समय अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी 2’ और सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ भी थिएटर में लगी है। इन दोनों फिल्मों से ही इमरान हाशमी की फिल्म को कड़ी टक्कर मिल रही है। फिल्म ‘केसरी 2’ ने सिनेमाघरों में 13वें दिन 1.59 करोड़ रुपये की कमाई की है, वहीं जाट ने भी 21वें दिन 37 लाख रुपये कमाए हैं।
ये खबर भी पढ़ें: Awarapan 2: इस दिन से 'आवारापन 2' की शूटिंग शुरू करेंगे इमरान हाशमी, स्क्रिप्ट के बारे में किया दिलचस्प खुलासा
5 of 5
ग्राउंड जीरो बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
ये सितारे फिल्म में नजर आए
फिल्म 'ग्राउंड जीरो' में इमरान हाशमी ने बीएसएफ कमांडेंट नरेंद्र नाथ धर दुबे का रोल किया है। फिल्म में साई तम्हणकर, जोया हुसैन, मुकेश तिवारी, रॉकी रैना और गुनीत सिंह जैसे एक्टर्स भी हैं। यह फिल्म 2001 में भारतीय संसद हमले के बाद की घटनाओं पर बनाई गई है।