प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जिंदगी पर बनी फिल्म को लेकर इस वक्त काफी बवाल मचा हुआ है। विरोधी दल लगातार फिल्म की रिलीज का विरोध कर रहे हैं। हाल में यूट्यूब से इस फिल्म का ट्रेलर और गाने हटा दिए गए।
2 of 5
नरेंद्र मोदी की फिल्म का पोस्टर (फाइल फोटो)
- फोटो : Instagram
फिल्म 11 अप्रैल को रिलीज होनी थी लेकिन रिलीज से एक दिन पहले ही चुनाव आयोग ने आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का हवाला देते हुए फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी थी। इसके बाद फिल्म की टीम की ओर से चुनाव आयोग के इस फैसले को चुनौती दी गई थी।
3 of 5
Vivek Oberoi
- फोटो : social media
फिल्म की टीम की अपील पर सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को फिल्म देखने की हिदायत देते हुए कहा था कि जांच करें कि इस पर रोक लगाना उचित है या नहीं। मुंबई में फिल्म की टीम का कहना था कि उन्हें सुप्रीम कोर्ट से पूरी उम्मीद है कि उनकी फिल्म के साथ न्याय किया जाएगा।
4 of 5
Vivek Oberoi
- फोटो : social media
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चुनाव आयोग ने इस फिल्म को देखने के बाद सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। खुद विवेक ओबरॉय भी अपनी बाचतीत में ऐसा ही इशारा किया।
5 of 5
Vivek Oberoi
- फोटो : ani
विवेक ने कहा- इलेक्शन कमीशन में मौजूद लोगों ने फिल्म देखी है। मैं उनकी फिल्म को लेकर प्रतिक्रिया को शेयर नहीं कर सकता हूं, लेकिन मैं उनके जवाब से खुश था। मैं उनसे बस एक ही रिक्वेस्ट करूता हूं कि वो मेरी फिल्म को रिलीज होने दें।