टीवी क्वीन के नाम से फेमस एकता कपूर हाल ही में 'द कपिल शर्मा शो' में पहुंची थीं । यहां उन्होंने अपने भाई तुषार कपूर को लेकर एक बड़ा खुलासा किया। एकता ने बताया कि एक बार तुषार से लड़ाई होने के बाद उन्होंने घर में पुलिस बुला ली थी । एकता उस समय अपने पूरे परिवार के साथ तिरुपति गई थीं । यहीं उनका तुषार से झगड़ा हो गया ।
2 of 5
Ekta Kapoor, Tusshar Kapoor
- फोटो : social media
लड़ाई में तुषार ने एकता की नाक पर घूसा मार दिया था जिसके बाद उन्होंने पुलिस बुला ली थी । एकता कहती हैं, 'हर भाई-बहन की तरह मैं और तुषार भी बहुत लड़ाई करते थे। एक बार हम लोग परिवार के साथ तिरुपति गए थे । किसी वजह से हम दोनों में लड़ाई हो गई । उस समय तुषार ने मेरी नाक पर जोर से मार दिया और मैंने कॉल करके पुलिस बुला ली ।'
तुषार कपूर ने आगे बताया, 'हम लोग अक्सर स्कूल में भी लड़ाई किया करते थे । हम लोग इतना लड़ते थे कि एक-दूसरे की कॉलर तक फाड़ देते थे । हम दोनों रोते हुए घर आते थे।' बता दें कि एकता इन दिनों फिल्म 'मेंटल है क्या' को प्रोड्यूसर कर रही हैं । इस फिल्म में कंगना रनौत और राजकुमार राव नजर आएंगे । फिल्म 18 जून को रिलीज होगी।
एकता ने 7 जून को अपना 44वां बर्थडे सेलिब्रेट किया था । अपने बिजी शेड्यूल की वजह से उन्होंने एक दिन बाद खास तरह से जन्मदिन का जश्न मनाया। सोशल मीडिया पर एकता कपूर की बर्थडे पार्टी की तस्वीरें वायरल हुई थीं । जिसमें टीवी के चर्चित चेहरे नजर आए । इसके अलावा साक्षी तंवर, करण सिंह ग्रोवर, मोना सिंह, गौरव गेरा और करिश्मा तन्ना भी पार्टी में शामिल हुई थीं ।
5 of 5
Ekta Kapoor
- फोटो : file photo
एकता कपूर पिछले साल सरोगेसी के जरिए एक बेटे की मां बनी हैं । वो सिंगल मदर हैं लेकिन शादी नहीं करना चाहतीं । एकता का कहना है कि उन्हें बच्चा चाहिए लेकिन शादी नहीं करनी । इसी वजह से वो सरोगेसी से मां बनीं । उन्होंने अपने बेटे का नाम पिता जितेंद्र के असली नाम रवि पर रखा है । उनके बेटे का नाम रवि कपूर है । एकता कपूर के भाई तुषार कपूर ने भी अभी तक शादी नहीं की है । तुषार भी सिंगल फादर हैं । साल 2016 में तुषार सरोगेसी के जरिए पिता बने थे । उन्होंने अपने बेटे का नाम लक्ष्य रखा।