एकता कपूर भारतीय टेलीविजन और बॉलीवुड की सबसे सफल निर्माताओं में से एक हैं। अपने प्रोडक्शन हाउस बालाजी टेलीफिल्म्स के जरिए डेली सोप से शुरुआत करने के बाद एकता जल्द ही सफल फिल्मों के निर्माण में भी शामिल हो गईं। एकता को 2000 के दशक में भारतीय टेलीविजन की दिशा बदलने का श्रेय दिया जा चुका है। एकता की अब आल्ट बालाजी के साथ स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर भी मजबूत पकड़ है। वहीं, अब एकता पैन-इंडिया फिल्म के निर्माण की ओर अपने कदम बढ़ा चुकी हैं। वह मेगास्टार मोहनलाल की फिल्म 'वृषभ' का हिस्सा बन गई हैं। एकता इसके निर्माताओं में से एक हैं।
Ekta Kapoor: मोहनलाल की 'वृषभ' से जुड़ीं एकता कपूर, पहली पैन इंडिया फिल्म के साथ करने आ रहीं धमाल!
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुपाली रामा जायसवाल
Updated Fri, 30 Jun 2023 10:25 PM IST
सार
एकता कपूर, मेगास्टार मोहनलाल की फिल्म 'वृषभ' का हिस्सा बन गई हैं। एकता इस पैन इंडिया मूवी के निर्माताओं में से एक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन