फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Web Series ›   Lust Stories 2 Sujoy Ghosh see Vijay Varma Tamannaah Bhatia kundali before casting them in series read here

Lust Stories 2: 'लस्ट स्टोरीज 2' से पहले सुजॉय घोष ने मिलाई थी विजय-तमन्ना की कुंडली? निर्देशक का बड़ा खुलासा

Fri, 30 Jun 2023 09:59 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Fri, 30 Jun 2023 09:59 PM IST
सार

विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया स्टारर वेब सीरीज 'लस्ट स्टोरीज 2' 29 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। एक साक्षात्कार के दौरान निर्देशक सुजॉय घोष ने विजय और तमन्ना को कास्ट करने को लेकर एक चौंका देने वाला खुलासा किया है।


 

विज्ञापन
Lust Stories 2 Sujoy Ghosh see Vijay Varma Tamannaah Bhatia kundali before casting them in series read here
लस्ट स्टोरीज 2 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया स्टारर वेब सीरीज 'लस्ट स्टोरीज 2' 29 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। उनकी इस सीरीज को दर्शको से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। 'लस्ट स्टोरीज 2' में विजय और तमन्ना के अलावा नीना गुप्ता, मृणाल ठाकुर, अंगद बेदी, काजोल, अमृता सुभाष, तिलोत्तमा शोम और कुमुद मिश्रा भी अहम किरदार में हैं। लोगों को उनकी परफॉर्मेंस और उनकी अनोखी कहानियां बहुत पसंद आ रही है।

विज्ञापन

Lust Stories 2 Sujoy Ghosh see Vijay Varma Tamannaah Bhatia kundali before casting them in series read here
सुजॉय घोष

सुजॉय घोष ने मंगवाई थी कुंडलिया 
एक साक्षात्कार के दौरान सुजॉय से विजय और तमन्ना को कास्ट करने के बारे में पूछा गया, जिन्हें अंततः एक-दूसरे से प्यार हो गया। इसका जवाब देते हुए सुजॉय ने कहा, "मुझे लगता है कि वे केवल दो लोग थे, जो ऐसा करने के इच्छुक थे।" उन्होंने विराम लिया और कहा, 'मैं मजाक कर रहा हूं इस पर अमित शर्मा ने घोष की ओर इशारा करते हुए चुटकी ली, 'इन्होंने कुंडलिया मंगवाई थी उनकी, मैच हुई तो आ गए वो लोग इस पिक्चर में हैं।' आर बाल्की उन्होंने यह भी कहा, "उन्होंने वास्तव में अपनी फिल्म में एक लस्ट की कहानी बनाई है।"

विज्ञापन
विज्ञापन

Lust Stories 2 Sujoy Ghosh see Vijay Varma Tamannaah Bhatia kundali before casting them in series read here
सुजॉय घोष

'यह बस हो गया'
घोष ने आगे कहा, "यह बस हो गया। मैं पहले विजय के साथ एक और फिल्म पर काम कर रहा था और तभी तमन्ना आईं, और वे दोनों एक साथ काम करना चाहते थे और ऐसा ही हुआ। फिर मैंने उन्हें स्क्रिप्ट दी, दोनों को यह पसंद आई।" तमन्ना के कुछ सवाल थे, विजय ने उन सवालों के जवाब दिए और खेल आगे बढ़ा।"

दुखद: ऑस्कर विजेता एलन आर्किन का हुआ निधन, 89 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

विज्ञापन

Lust Stories 2 Sujoy Ghosh see Vijay Varma Tamannaah Bhatia kundali before casting them in series read here
लस्ट स्टोरीज 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

नेटफ्लिक्स पर हो रही स्ट्रीम
बता दें कि तमन्ना ने कुछ दिनों पहले ही विजय के साथ अपने संबंधों को लेकर बात की थी। दोनों एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं। वहीं लस्ट स्टोरीज 2 का निर्देशक सुजॉय, कोंकणा सेन शर्मा, आर बाल्की और अमित शर्मा ने किया है। उनकी यह सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है।

यह भी पढ़ें-  Taaruk Raina: 'भारत दंतकथाओं और महाकाव्यों का देश है', भारतीय संस्कृति पर अभिनेता तारुक रैना की दोटूक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed