फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत सिंह राजपूत की 'मुस्कुराहट' पर खेला था एकता कपूर ने दांव, एक हफ्ते पहले ही कहा था 'हमेशा आपका आभारी रहूंगा'

Mon, 15 Jun 2020 02:00 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Mon, 15 Jun 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
Ekta Kapoor Mourns Over Sushant Singh Rajput Suicide Says Its not Fare Sushi
एकता कपूर, पवित्र रिश्ता - फोटो : Social Media

महज 34 साल की उम्र में ही अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने मौत को गले लगा लिया। ना किसी से कुछ कहा, ना किसी से कुछ पूछा। उनका यूं बिन कुन कुछ कहे चला जाना आज हर किसी को अंदर ही अंदर कचोट रहा है। हर कोई बस याद कर रहा है कि कुछ दिन पहले की ही तो बात थी जब सुशांत ने उनसे बात की थी या उनकी पोस्ट पर कमेंट किया था। इन्हीं में से एक हैं टेलीविजन और बॉलीवुड के मशहूर प्रोड्यूसर एकता कपूर। सुशांत के यूं अचानक चले जाने पर एकता कपूर ने उन्हें हफ्ते भर पुरानी पोस्ट पर किए कमेंट के स्क्रीनशॉट के साथ याद किया है।

Ekta Kapoor Mourns Over Sushant Singh Rajput Suicide Says Its not Fare Sushi
सुशांत सिंह राजपूत

दरअसल एक हफ्ते पहले ही एकता कपूर ने सुशांत सिंह राजपूत के टेलीविजन शो 'पवित्र रिश्ता' के 11 साल पूरे होने की खुशी जाहिर की थी। एक ता ने इस मौके पर एक पोस्ट किया था। इस पोस्ट में उन्होंने एक वीडियो साझा किया  था। इस वीडियो के साथ एकता ने सुशांत को इस धारावाहिक में लेने का किस्सा भी लिखकर बताया था। एकता की इस पोस्ट पर सुशांत सिंह राजपूत ने कमेंट कर उन्हें ब्रेक देने के लिए शुक्रिया भी कहा था।

Ekta Kapoor Mourns Over Sushant Singh Rajput Suicide Says Its not Fare Sushi
ekta kapoor - फोटो : twitter

इसी बातचीत का स्क्रीनशॉट साझा करते हुए एकता ने सुशांत को श्रद्धांजलि अर्पित की है। एकता ने जो स्क्रीनशॉट साझा किया है उसमें सुशांत ने उनको शुक्रिया कहते हुए लिखा, 'और इसके लिए मैं हमेशा आपका आभारी रहूंगा एकता मैम'। इसे साझा करते हुए एकता ने लिखा, 'सुशांत तुमने यह ठीक नहीं किया। एक हफ्ता और सब कुछ बदल जाता है। यह सही नहीं है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Ekta Kapoor Mourns Over Sushant Singh Rajput Suicide Says Its not Fare Sushi
Sushant Singh Rajput

एकता ने एक हफ्ते पहले साझा की अपनी पोस्ट में पवित्र रिश्ता में मानव की कास्टिंग का किस्सा साझा करते हुए लिखा था, '50 में से 35 स्लॉट होने के बाद भी हम टॉप 50 से बाहर थे। तमिल सीरियल Thirumathi Selvam पर बेस्ड ये शो हमारे लिए बड़ा मौका था, जो कि हमें जीटीवी ने दिया था। हम एक ऐसे लड़के को लीड रोल में कास्ट करना चाहते थे जो हमारे दूसरे शो में सेकंड लीड कर रहा था। जीटीवी की क्रिएटिव टीम इस बात पर अड़ी थी कि वो लड़का रोल में नहीं जम रहा। हमने उन्हें मनाया कि उस लड़के की मुस्कुराहट करोड़ों लोगों का दिल जीतेगी और सुशांत सिंह राजपूत ने ऐसा ही किया।'

View this post on Instagram

After being 35 of 50 slots we were out of top 50! This show was a chance @zeetv gave us based on a show #tirumatiselvum ! Wanted to cast a boy as lead who was doing second lead on our other show ! D creative in zee was adamant he dint look d part ! We@convinced them his smile wud win a million hearts.....and it did @sushantsinghrajput

A post shared by Erk❤️rek (@ektarkapoor) on

विज्ञापन
Ekta Kapoor Mourns Over Sushant Singh Rajput Suicide Says Its not Fare Sushi
पवित्र रिश्ता - फोटो : Social Media

गौरतलब है कि पवित्र रिश्ता धारावाहिक साल 2009 में जीटीवी पर प्रसारित किया गया था। उस समय ये शो टीआरपी में टॉप पर रहता था। सीरियल में अर्चना और मानव की कहानी दिखाई गई थी। उन दोनों के बीच का पवित्र रिश्ता और जीवन में आए उतार चढ़ाव की कहानी। धारावाहिक में अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत मुख्य किरदार में थे। हालांकि सुशांत ने बाद में बॉलीवुड में एंट्री के लिए धारावाहिक को अलविदा कह दिया था।

पढ़ें: मौत को गले लगाने से पहले सुशांत सिंह राजपूत के 24 घंटे, अनार का जूस लेकर कमरे में गए फिर नहीं लौटे...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed