वर्ष 2014 में आई निर्देशक मोहित सूरी की फिल्म 'एक विलेन' के सीक्वल के लिए चल रही मुख्य कलाकारों की खोज अब खत्म हो चुकी है। मुख्य किरदारों के रूप में जॉन अब्राहिम, दिशा पाटनी और आदित्य रॉय कपूर को मोहित फिल्म में पहले ही जगह दे चुके हैं। अब आदित्य के साथ महिला मुख्य किरदार के रूप में उन्होंने युवा अभिनेत्री तारा सुतारिया को चुना है।
2 of 4
tara sutaria
- फोटो : instagram
'एक विलेन' फ्रेंचाइजी में तारा के दाखिल होने के साथ ही मोहित सूरी की टीम पूरी तरह से तैयार हो चुकी है। अब वह इस साल के मध्य तक 'एक विलेन 2' की शूटिंग शुरू कर सकते हैं। ज्ञात है कि तारा एक पेशेवर गायिका हैं और इस फिल्म में भी तारा एक गायिका का किरदार ही निभाने वाली है।
3 of 4
tara sutaria
- फोटो : insatgram
फिल्म में तारा के चयन पर मोहित सूरी ने कहा, 'एक फिल्मकार के लिए किसी कलाकार को एक गीतकार के रूप में ढालना बहुत मुश्किल रहता है। तारा पहले से ही एक पेशेवर गायिका हैं। इस लिहाज से एक निर्देशक के लिए इससे अच्छी बात और क्या हो सकती है। तारा की आवाज आज की पीढ़ी को अपने साथ जोड़ती है। यही वह कलाकार है जिसकी जरूरत मेरी फिल्म में इस किरदार को थी।'
4 of 4
तारा सुतारिया
- फोटो : सोशल मीडिया
खबर है कि मोहित सूरी खलनायकों की एक अलग दुनिया बनाने की फिराक में हैं। 'एक विलेन 2' इसी दिशा में उनका एक कदम है। निर्देशक के करीबी एक सूत्र ने बताया, 'हम अब तक सुपर हीरो और पुलिस की दुनिया को फिल्मों में देखते आए हैं, लेकिन अब मोहित सूरी इस फ्रेंचाइजी के साथ इंसानों के व्यवहार के अंधेरे पहलू को पर्दे पर उतारना चाहते हैं। उनकी यह कोशिश आगे भी जारी रहेगी।' बता दें कि इस फिल्म को भूषण कुमार और एकता कपूर मिलकर निर्मित कर रहे हैं। निर्माताओं की घोषणा के तहत यह फिल्म अगले साल 8 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
नताशा स्टेनकोविक ने हार्दिक पांड्या के परिवार के साथ खेली होली, तस्वीरें हो रहीं वायरल