इन दिनों ईशा देओल की खुशी का ठिकाना नहीं है। हाल ही में उनकी शॉर्ट फिल्म 'एक दुआ' को नॉन फीचर स्पेशल मेंशन कैटेगरी में नेशनल अवॉर्ड मिला है। इसे लेकर एक्ट्रेस बेहद खुश हैं। 'एक दुआ' ईशा के प्रोडक्शन वेंचर की पहली फिल्म है। बता दें कि ईशा हिंदी सिनेमा की दिग्गज हस्तियों- हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की बेटी हैं। फिल्म इंडस्ट्री में रहते हुए ईशा ने हमेशा इसका दबाव महसूस किया है। हाल ही में खुद उन्होंने ऐसा कहा।
Esha Deol: ईशा ने महसूस किया है बड़े स्टार्स की बेटी होने का दबाव, बोलीं- इस सच्चाई से पेरेंट्स भी हैं वाकिफ
ईशा ने हाल ही में एक न्यूज वेबसाइट से बातचीत में कहा, 'अवॉर्ड मिलने पर मुझे अभी तक ढेर सारे लोगों के फोन और बधाई संदेश मिल रहे हैं। मुझे नेशनल अवॉर्ड मिला है, मुझे अभी तक यह यकीन नहीं हो रहा। मेरे लिए यह बहुत बड़ी बात है, क्योंकि यह मेरे प्रोडक्शन की पहली फिल्म है, जिसमें मैंने एक्टिंग भी की है। इसकी कहानी कन्या भ्रूण हत्या के बारे में है।'
ईशा ने आगे कहा कि नेशनल लेवल पर इस फिल्म को पहचान मिलना, इसकी स्वीकार्यता और तारीफ अभी तक मुझे अविश्वसनीय लगती है'। ईशा से जब अवॉर्ड मिलने पर हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की प्रतिक्रिया के बारे में पूछा गया तो एक्ट्रेस ने कहा, 'हम हमेशा अपने पेरेंट्स की दुआएं चाहते हैं, इससे कोई फर्क नहं पड़ता कि हमने जिंदगी में क्या किया। हम उनका अप्रूवल चाहते हैं। एक मां के रूप में खुद मैं अपने बच्चों को प्रेरित करती हूं। यह बहुत अहम है। जब मैंने एक संवेदनशील विषय पर 'एक दुआ' बनाई थी तब दोनों ने कहा था कि इसे करो'।
Malhar- Priya: शादी के 9 वर्ष बाद 'राधाकृष्ण’ फेम इस एक्टर का टूटा रिश्ता, पत्नी से सालों से बातचीत थी बंद
ईशा हिंदी सिनेमा के दो सबसे बड़े दिग्गज स्टार्स के घर पैदा होने के दबाव को भी स्वीकार करती हैं। हालांकि, इन सभी चीजों के बीच एक्ट्रेस यह भी मानती हैं कि उनकी यह जीत उन्हें कहीं न कहीं पहले से अधिक गौरवान्वित महसूस कराएगी।
Section 108 Teaser : अपनी फ्लॉप फिल्मों पर बोले नवाज, अब गलती सुधार कर अच्छी फिल्में करूंगा
ईशा का कहना है, 'मेरे पेरेंट्स दिग्गज सितारों में शामिल रहे हैं। उन्हें हमेशा लगता था कि वह इतने बड़े स्टार्स हैं, इसलिए उनके बच्चे भी जब उसी प्रोफेशन में आएंगे तो हमेशा लोगों की नजर उन पर रहेगी ही'। ईशा से जब पूछा गया कि क्या नेशनल अवॉर्ड उनकी लिस्ट में शामिल था? इस पर एक्ट्रेस ने कहा, 'मैंने 18 की उम्र में एक्टिंग शुरू कर दी थी। कई अलग-अलग तरह के किरदार अदा किए हैं। अब इस पड़ाव पर आकर यह पहचान मिलना खूबसूरत फीलिंग है।'
Thalapathy 68: 'दलपति 68' में विजय के डबल रोल के साथ लगा नए ट्विस्ट का तड़का! खुद से ही मुकाबला करेंगे अभिनेता