फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Radhakrishna fame malhar pandya priya patidar divorce after 9 years of marriage living separate from years

Malhar- Priya: शादी के 9 वर्ष बाद 'राधाकृष्ण’ फेम इस एक्टर का टूटा रिश्ता, पत्नी से सालों से बातचीत थी बंद

Mon, 28 Aug 2023 10:49 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Mon, 28 Aug 2023 10:49 AM IST
सार

‘राधाकृष्ण' और 'इश्कबाज' फेम अभिनेता मल्हार पांड्या का पत्नी प्रिया पाटीदार से शादी के 9 साल बाद तलाक होने जा रहा है।

विज्ञापन
Radhakrishna fame malhar pandya priya patidar divorce after 9 years of marriage living separate from years
मल्हार पांड्या, पत्नी प्रिया पाटीदार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

‘राधाकृष्ण' और 'इश्कबाज' फेम अभिनेता मल्हार पांड्या का पत्नी प्रिया पाटीदार से शादी के 9 साल बाद तलाक होने जा रहा है। ये कपल पिछले एक साल से अलग रह रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दिसंबर 2014 में शादी के बंधन में बंधे अभिनेता मल्हार पंड्या और सिंगर प्रिया पाटीदार काफी समय से अलग-अलग रह रहे हैं। अब शादी के नौ साल बाद, यह जोड़ा इस साल के अंत में तलाक के लिए अर्जी देगा।

विज्ञापन

 

आपको बता दें कि मल्हार और प्रिया, 'लॉकडाउन के दौरान ही दोनों के बीच अनबन शुरू हो गई थी। वह लगभग एक साल से अधिक समय से अलग रह रहे हैं। उनके अलगाव के पीछे का कारण तो पता नहीं है, हालांकि, वे बिल्कुल भी सौहार्दपूर्ण नहीं हैं। वे एक-दूसरे से बात नहीं करते। न ही एक-दूसरे के संपर्क में हैं। प्रिया संभवत: इस साल के अंत में तलाक के लिए अर्जी दाखिल करेंगी'।

विज्ञापन
विज्ञापन

Radhakrishna fame malhar pandya priya patidar divorce after 9 years of marriage living separate from years
मल्हार पांड्या, पत्नी प्रिया पाटीदार - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि मल्हार आखिरी बार टीवी पर 2020 में राधाकृष्ण में नजर आए थे। इस बीच इश्कबाज़ एक्टर भी अपने परिवार के पास यूएस चले गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक सोर्स ने कहा 'उनके वहां जाने का एक कारण भारत में जो कुछ भी हो रहा है, उससे राहत लेना है, चाहे वह उनकी पर्सनल या प्रोफेशनल लाइफ हो। उनके परिवार आपस में जुड़े हुए हैं और उनके फैसले से वाकिफ हैं'।

विज्ञापन

वहीं मीडिया सूत्रों के मुताबिक जब मल्हार से इसे लेकर कॉन्टेक्ट किया गया तो उन्होंने इस पर कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। इस बीच प्रिया जिन्होंने हाल ही में विक्रम मॉन्ट्रोज़ के सिंगल 'तस्वीर' में गाना गाया था ने इस खबर को कंफर्म किया है। प्रिया ने कहा, "हां, यह सच है कि हम अब साथ नहीं हैं, लेकिन मैं किसी भी डिटेल में नहीं जाना चाहती'।

यह भी पढ़ें: यश ने परिवार के साथ संपन्न की 'वरमहालक्ष्मी पूजा', बच्चों संग ट्रेडिशनल आउटफिट में की ट्विनिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed