एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को हाल ही में न्यूयॉर्क की वित्तीय सेवा कंपनी duff and phelps ने अपनी 2018 की ब्रांड बेल्यू लिस्ट में दूसरे स्थान पर रखा हैं। वहीं इस लिस्ट मे पहले नंबर पर क्रिकेटर विराट कोहली को रखा गया है। दीपिका ने इस मामले में तीनो खानों आमिर, सलमान, शाहरुख को पीछे छोड़ दिया है।
2 of 5
Deepika Padukone
- फोटो : twitter
वहीं दीपिका ने इस मामले पर अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा कि बीता साल मेरे लिए काफी अच्छा रहा है। मैं हमेशा से ही मेहनत को तबज्जो देती हूं। मेरे लिए यह खुशी की बात हैं कि मुझे लोगों ने इतना पसंद किया और सम्मान दिया है। मैं इस बात को जानकर काफी खुश हूं कि लोग मेहनत और प्रयासों को पसंद करते हैं।
3 of 5
shahrukh khan fan
- फोटो : अमर उजाला
रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख खान की ब्रांड वैल्यू 43 फीसदी गिर गई है। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म जीरो बॉक्स ऑफिस पर धमाल नहीं मचा पाई। शाहरुख की आखिरी हिट फिल्म 2017 में रिलीज हुई रईस थी। इसके बाद शाहरुख का साथ कई नामी कंपनियों जैसे कि वी-जॉन, डिश टीवी और फ्रूटी ने छोड़ दिया।
विराट कोहली ने फिल्म अभिनेताओं और अभिनेत्रियों को काफी पीछे छोड़ दिया है। कोहली की ब्रांड वैल्यू 171 मिलियन डॉलर आंकी गई है। वहीं दूसरे नंबर पर दीपिका पादुकोण (103 मिलियन डॉलर), तीसरे स्थान पर अक्षय कुमार (67 मिलियन डॉलर), चौथे स्थान पर रणवीर सिंह (63 मिलियन डॉलर) और पांचवे स्थान पर शाहरुख खान (61 मिलियन डॉलर) पर हैं।
वहीं दीपिका इन दिनों अपनी शादीशुदा जिंदगी को एन्जॉय कर रही हैं। बॉलीवुड के लवी डवी कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण एक दूसरे को स्पोर्ट करने और प्यार जताने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। ऐसा ही एक बार फिर से देखने को मिला है। दरअसल, देश की पॉपुलर मैगजीन इंडिया टुडे ने अपने नए एडीशन में बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह को जगह दी है।