नई पीढ़ी के युवा कलाकारों में भूमि पेडनेकर ने हिंदी सिनेमा के तमाम बेहतरीन कलाकारों में अपनी जगह बना ली है। पिछले साल पति, पत्नी और वो, सांड की आंख और बाला के रूप में वह बॉक्स ऑफिस पर अपनी क्षमता भी साबित कर चुकी हैं। भूमि ने इस सीजन में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के सभी बड़े पुरस्कार जीते हैं, जो एक परफेक्ट क्लियर स्वीप है।
2 of 4
Bhumi Pednekar
- फोटो : Amar ujala, Mumbai
भूमि कहतीं हैं, “मुझे अपने बेहतरीन निर्देशकों को मुझ पर विश्वास करने और अपने विजन का हिस्सा बनाने के लिए धन्यवाद देना होगा। मुझपर उनका विश्वास इस दौर में बन रही फिल्मों का हिस्सा बनने की इच्छुक मुझ जैसी कलाकार के लिए बहुत बड़ा सम्मान है। मैं इन पलों और सभी सफलताओं को संजो रही हूं। यह मुझे ज्यादा बेहतर काम करने और स्क्रीन पर बेहतर परफॉर्मेंस करने को प्रेरित कर रहा है।”
3 of 4
Bhumi Pednekar
- फोटो : अमर उजाला
इन दिनों फिल्म दुर्गावती में व्यस्त भूमि कहती हैं, “मेरी सिनेमा यात्रा अभी बस शुरू हुई है और इंडस्ट्री के कुछ बेहतरीन फिल्म मेकर्स ने मेरे काम को नोटिस किया है। पुरस्कार निश्चित रूप से लाभप्रद होते हैं। एक कलाकार के रूप में,मैं यहां से केवल बेहतर करने की उम्मीद कर सकती हूं। मैं खुद के साथ प्रतिस्पर्धा करना चाहती हूं और प्रत्येक फिल्म के साथ बेहतर करना चाहती हूं।”
4 of 4
Bhumi Pednekar
- फोटो : amar ujala, mumbai
दुर्गावती के अलावा उनकी एकता कपूर निर्मित फिल्म डॉली, किट्टी और वो चमकते सितारे भी रिलीज के लिए तैयार हो रही है। इसके अलावा हाल ही में भूमि ने फिल्म बधाई दो भी साइन की है जिसकी शूटिंग जल्द शुरू होने वाली है।
पढ़ें: कार हादसे में घायल शबाना आजमी की तस्वीरें हुईं थी वायरल, देखकर परिवार को ऐसी हो गई थी हालत