मुंबई के राजनेता बाबा सिद्दिकी हर साल एक ग्रैंड इफ्तार पार्टी आयोजित करते हैं। इस पार्टी में राजनेताओं, बिजनेस पर्सन्स के अलावा करीब सभी बॉलीवुड सेलेब्स भी शामिल होते हैं। ऐसे में इस बार भी बाबा की पार्टी में तमाम सेलेब्स पहुंचे। हर बार इस पार्टी में सलमान खान और शाहरुख खान पार्टी की शान रहते हैं और ऐसा ही कुछ इस बार भी हुआ। लेकिन इस बार एक दूसरे से नहीं मिल पाए शाहरुख खान और सलमान खान। जानें क्या है वजह...
2 of 6
Salman Khan, Shah rukh Khan
- फोटो : social media
दरअसल इस बार भी शाहरुख खान और सलमान खान पार्टी में पहुंचे लेकिन एक दूसरे से मिल नहीं पाए। जिसके चलते कई लोगों का दोनों को एक साथ देखने का सपना टूट सा गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार जिस वजह से सलमान और शाहरुख एक दूसरे से नहीं मिल पाए वो थी दोनों की टाइमिंग। दरअसल जब तक शाहरुख पार्टी में पहुंचे तब तक सलमान पार्टी से निकल चुके थे। बता दें कि दोनों के आने जाने के बीच महज 5 मिनट का अंतर रहा होगा।
3 of 6
शाहरुख खान और सलमान खान के साथ बाबा सिद्दीकी
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में ही शाहरुख खान और सलमान खान ने अपनी दुश्मनी को भुलाते हुए एक दूसरे को गले लगाया था।
4 of 6
Sohail Khan and saleem khan
- फोटो : amar ujala mumbai
बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में सलमान खान के अलावा उनके पिता सलीम खान और भाई सोहेल खान भी पहुंचे थे। बता दें कि सलमान खान की अपकमिंग फिल्म भारत है। जो 5 जून को रिलीज होनी है। ऐसे में सलमान खान फिल्म के प्रमोशन में काफी बिजी हैं।
5 of 6
Arbaaz Khan
- फोटो : amar ujala mumbai
बता दें कि सलमान खान के भाई अरबाज खान अपनी गर्लफ्रेंड जॉर्जिया के साथ नजर आए।