बॉलीवुड अभिनेत्री श्रिया सरन के साथ लंदन पुलिस ने पूछताछ की है। श्रिया से ये पूछताछ गलती से एक अति-सुरक्षा वाले क्षेत्र में कदम रखने की वजह से की गई। श्रिया सरन साउथ सिनेमा की शानदार अभिनेत्रियों में से एक हैं। इसके साथ ही वह अभिनेता अजय देवगन के साथ साल 2015 में आई सुपरहिट बॉलीवुड फिल्म दृश्यम में नजर आ चुकी हैं। इस फिल्म में उन्होंने अजय देवगन की पत्नी की भूमिका निभाई थी। उनके अभिनय को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।
2 of 5
shriya saran
- फोटो : file photo
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक श्रिया सरन हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म संदाकरी माय बॉस की शूटिंग के लिए लंदन गईं। इस दौरान वह एक अत्यधिक सुरक्षित और संरक्षित नागरिक क्षेत्र में चली गई थीं। जिसके बाद लंदन एयरपोर्ट पुलिस ने उनसे पूछताछ करना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं श्रिया सरन के सभी दस्तावेज भी पुलिस ने जमा कर लिए थे।
3 of 5
श्रिया सरन
- फोटो : file photo
पुलिस पूछताछ के दौरान श्रिया सरन ने अपने दस्तावेज दिखाए और बताया कि वह लंदन में अपनी फिल्म संदाकरी माई बॉस की शूटिंग करने के लिए आई हुईं थीं। इस पूरी घटना में श्रिया सरन के को-एक्टर वेमाल ने उनका पूरा साथ दिया। साथ ही पुलिस को सभी कानूनी अनुमित और दस्तावेजों को दिखाया था। जिसके बाद लंदन एयरपोर्ट पुलिस ने थोड़ी देर बाद श्रिया सरन को जाने दिया।
4 of 5
Shriya Saran
- फोटो : Instagram
अनजाने में कड़ी सुरक्षा घेरे में जाने पर श्रिया सरन लंदन पुलिस से माफी भी मांगी। बात करें श्रिया सरन की निजी जिंदगी की तो उन्होंने 12 मार्च 2018 को रशियन ब्वॉयफ्रेंड एंड्रे कोसचीव से गुपचुप तरीके से शादी की थी। श्रिया काफी समय से एंड्रे कोसचीव के साथ रिलेशनशिप में थीं। एंड्रे नेशनल लेवल के टेनिस प्लेयर हैं। इस शादी में बॉलीवुड से ज्यादा लोगों को नहीं बुलाया गया था। बॉलीवुड में श्रिया ने साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म 'तुझे मेरी कसम' से डेब्यू किया। इसमें उनका सपोर्टिंग रोल था।
5 of 5
Shriya Saran
- फोटो : सोशल मीडिया
साल 2004 में श्रिया ने फिल्म 'थोड़ा तुम बदलो थोड़ा हम' में काम किया। दोनों ही फिल्मों से श्रिया को कुछ खास फायदा नहीं मिला। श्रिया को फिल्म 'शिवाजी द बॉस' ने नई पहचान दी। फिल्म साल 2007 में रिलीज हुई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई थी। श्रिया बॉलीवुड फिल्म 'दृश्यम' में अजय देवगन की पत्नी के रोल में भी नजर आ चुकी हैं। वो अब तक अपने फिल्मी करियर में अबतक 'शिवाजी द बॉस', 'कंदस्वामीस', 'टैगोर' और 'संतोषम' में अभिनय का जौहर दिखा चुकी हैं।
पढ़ें: Bigg Boss 13: चिट्ठी नष्ट करने पर भड़कीं माहिरा की मां, आसिम को बताया खुदगर्ज