निर्देशक राज शांडिल्य के लिए यह साल काफी स्पेशल साबित हो रहा है। जहां उनके निर्देशन की पहली फिल्म ड्रीम गर्ल बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई वहीं दूसरी तरफ अब राज जल्द ही शादी के बंधन में बंधन वाले हैं। राज 13 साल की रिलेशनशिप के बाद वर्षा कश्यप नाम की लड़की से शादी करने जा रहे हैं। वर्षा पेशे से इंटीरियर डिजाइनर हैं और मूल रूप से भोपाल की रहने वाली हैं। दोनों 12 दिसंबर को शादी रचाएंगे।
2 of 5
Raaj Shaandilyaa and Ayushmann Khurrana
- फोटो : file photo
शादी की खबर की पुष्टि खुद राज ने की है। इस बारे में उन्होंने कहा, 'शादी मेरे गृहनिवास झांसी से होगी जिसमें परिवार के लोग और करीबी दोस्त मौजूद होंगे। इसके बाद फिल्म इंडस्ट्री के दोस्तों के लिए मुंबई में एक रिसेप्शन रखा जाएगा।'
3 of 5
Raaj Shaandilyaa along with Dream Girl team
- फोटो : file photo
राज ने आगे बताया कि 'दोनों की मुलाकात एक दोस्त की सगाई में भोपाल में हुई थी। इसके बाद वे लगातार एक दूसरे से मिलने लगे और मुंबई जाने के बाद भी दोनों की आपस में बातचीत जारी रही।'
4 of 5
krishna abhishek
- फोटो : file photo
गौरतलब है कि राज ने कॉमेडी सर्कस में कृष्णा अभिषेक और सुदेश लहरी के लिए 350 स्क्रिप्ट्स लिखी थी तो वहीं कपिल शर्मा के लिए करीब 200 स्क्रिप्ट्स लिखी। इसके साथ ही राज ने वेलकम बैक, फ्रीकी अली, भूमि और जबरिया जोड़ी जैसी फिल्मों के डायलॉग्स भी लिखे हैं।
5 of 5
ड्रीमगर्ल का पोस्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
निर्देशक के तौर पर रिलीज हुई राज की पहली फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 140 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं इन दिनों राज दो प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं जिसमें से एक फिल्म में दिशा पाटनी छोटे शहर की पंजाबी लड़की के किरदार में नजर आएंगी।
यह भी पढ़ें:- बॉक्स ऑफिस से पहले यहां होगा सांड की आंख का लिटमस टेस्ट, रिलीज से एक दिन पहले होगी खास स्क्रीनिंग