फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कैंसर की खबर सुन 'संजू बाबा' के पैरों तले खिसक गई थी जमीन, डॉक्टर से बोले 'मुझे ही क्यों...'

Fri, 05 Feb 2021 03:29 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Fri, 05 Feb 2021 03:29 PM IST
विज्ञापन
Sanjay Dutt’s Doctor Talks About The Moment The Actor Was Diagnosed With Cancer
sanjay dutt - फोटो : Twitter

बॉलीवुड में कई ऐसे सितारे हैं, जिन्होंने कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का डंटकर सामना किया है और जंग भी जीतकर दिखाई है। इसी सूची में अभिनेता संजय दत्त का भी नाम शुमार है। जब संजय दत्त को कैंसर के बारे में पता चला तो उन्होंने अपने फैंस के साथ खुद यह खबर साझा की थी। बाद में जब वे कैंसर को हराकर पीछे छोड़ आए थे तब संजय की और उनके चाहने वालों की खुशी का ठिकाना नहीं था। लेकिन उस समय उनका इलाज कर रहे डॉक्टर जलील पार्कर ने बताया कि जब संजर को पता चला कि उन्हें कैंसर है तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई थी।

Sanjay Dutt’s Doctor Talks About The Moment The Actor Was Diagnosed With Cancer
Sanjay dutt lung cancer - फोटो : Social media/pixabay

डॉ. पार्कर ने विश्व कैंसर दिवस के मौके पर एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि ‘जब संजय दत्त को इस बारे में पता लगा तो उन्होंने कहा था ‘हे ईश्वर, मुझे ही क्यों।' इसके बाद उन्होंने बताया कि संजय ने चुनिंदा विदेशी डॉक्टर्स से बात करने के बाद ही मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में अपनी कीमोथैरपी कराने का फैसला लिया था। डॉ. ने बताया कि इस चीज में अस्पताल की टीम उनपर दबाव नहीं डाल सकती थी क्योंकि यह मरीज का फैसला होता है कि वह अपना इलाज कहां कराना चाहता है। 

Sanjay Dutt’s Doctor Talks About The Moment The Actor Was Diagnosed With Cancer
संजय दत्त - फोटो : instagram/duttsanjay

बता दें कि अभिनेता ने पिछले साल अगस्त के महीने में अपने कैंसर होने की खबर फैंस को ट्वीट के जरिये दी थी और कहा कि अपने इलाज के लिए मैं एक ब्रेक ले रहा हूं। आपके प्यार और दुआओं की बदौलत मैं जल्द ही लौटूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sanjay Dutt’s Doctor Talks About The Moment The Actor Was Diagnosed With Cancer
संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया

उसके बाद संजय ठीक होने के बाद ही सोशल मीडिया पर एक्टिव नजर आए और अक्तूबर में ठीक होने के तुरंत बाद ही उन्होंने यह खुशखबरी साझा की थी। उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि आप सबके प्यार और आशीर्वाद की वजह से ही मैं जल्द ही स्वस्थ हो गया हूं। मैं शुक्रगुजार हूं जो ऐसे मुश्किल वक्त में आप सब मेरे साथ खड़े रहे।

विज्ञापन
Sanjay Dutt’s Doctor Talks About The Moment The Actor Was Diagnosed With Cancer
फिल्म सेट पर अभिनेता संजय दत्त - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बात संजय के वर्कफ्रंट की करें तो एक्टर जल्द ही कई फिल्मों में नजर आएंगे। इनमें शमशेरा, पृथ्वीराज और केजीएफ चेप्टर 2 जैसे बड़े नाम शामिल हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed