बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म डबल एक्सएल को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ पहली बार अभिनेत्री हुमा कुरैशी नजर आने वाली हैं। जहां पिछले दिनों खुलासा हुआ था कि 'डबल एक्सएल' के जरिए सोनाक्षी सिन्हा और कटरीना कैफ आपस में बॉक्स ऑफिस भिड़ती नजर आएंगी, वहीं बीते दो दिन से यह फिल्म शिखर धवन के बॉलीवुड में डेब्यू के कारण चर्चा बटोर रही है। ऐसे में यह फिल्म लगातार खबरों में बनी हुई है। इसी बीच आज सतराम रमानी के निर्देशन में बनी इस स्लाइस ऑफ लाइफ कॉमेडी फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है। तीन मिनट के इस ट्रेलर में हुमा, सोनाक्षी, शिखर धवन को देख प्रशंसक फिल्म में उनके अभिनय के साथ-साथ इसकी कहानी की भी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
Double XL: सोनाक्षी सिन्हा-हुमा कुरैशी की डबल एक्सएल का ट्रेलर रिलीज, बॉडी शेमिंग का मुद्दा उठाती है फिल्म
हुमा कुरैशी और सोनाक्षी सिन्हा अभिनीत 'डबल एक्सएल' का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है। रिलीज हुए ट्रेलर में देखा जा सकता है कि दो प्लस-साइज महिलाएं अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में हर पल बॉडी शेमिंग से जूझती हैं, लेकिन दोनों की यही समस्या उनकी दोस्ती की शुरुआत का कारण बनती है और मानसिक परेशानियों को दूर करने में उनकी मदद भी करती है। 'डबल एक्सएल' एक ऐसी फिल्म है, जो फैट फोबिया जैसे गंभीर विषय को बहुत ही हल्के फुल्के अंदाज में सबके सामने पेश करेगी। ट्रेलर की शुरुआत हुमा कुरैशी के शिखर धवन से मिलने के सपने के साथ होती है, जो उसकी मां द्वारा तोड़ दिया जाता है। हुमा एक स्पोर्ट्स प्रेजेंटर बनने का सपना देखती हैं। लेकिन उनका यह सपना भी तब टूट जाता जब उन्हें बताया जाता है कि वह इसके लिए बहुत मोटी हैं।
उर्फी जावेद और अंजलि अरोड़ा ने 'हाय हाय ये मजबूरी' गाने पर मटकाई कमर, लोग बोले गाना अच्छा लेकिन लड़कियां...
वहीं दूसरी तरफ सोनाक्षी सिन्हा एक फैशन डिजाइनर हैं, जो अपने सपने को पूरा करने में लगी हैं। लेकिन वह भी मोटापे की समस्या के कारण कई परेशानियों का सामना करती हैं, जिनमें से एक उनके बॉयफ्रेंड का उन्हें धोखा देना होता है। हुमा और सोनाक्षी की मुलाकात एक वॉशरूम में होती है, जहां वह दोनों ही अपने दिल के बोझ को हल्का करने गई होती हैं। वहीं से दोनों की दोस्ती की शुरुआत होती है और दोनों लंदन चली जाती हैं। वहां जाकर सोनाक्षी और हुमा सामाजिक अपेक्षाओं के साथ लड़ते हुए एक नॉर्मल जिंदगी जीने की कोशिश करती हैं। एक फिल्म के लिए ऐसा गंभीर विषय चुनना अपने आप में एक दिलचस्प बात है, लेकिन फिल्म का ट्रेलर बॉलीवुड के पुराने पैटर्न को ही दर्शाता है। हालांकि, ट्रेलर को देखने में काफी मजा आता है क्योंकि इसमें हंसते-हंसाते फैट फोबिया जैसी गंभीर समस्या को बहुत ही मजेदार तरीके से पेश किया गया है। सोनाक्षी और हुमा के अलावा, फिल्म में जहीर इकबाल हैं और शिखर धवन कैमियो रोल में नजर आए हैं।
लेट नाइट पार्टी में दिखे अक्षय तो यूजर्स ने लगाई सवालों की झड़ी, बोले- अब सुबह जल्दी कैसे उठोगे?
दिलचस्प बात यह है कि सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी ने फिल्म के लिए 15 से 20 किलो वजन बढ़ाया है। भारत और यूके में बड़े पैमाने पर शूट की गई फिल्म 'डबल एक्सएल' दो प्लस-साइज महिलाओं की कहानी दिखाती है। एक महिला उत्तर प्रदेश से है, तो दूसरी अर्बन न्यू दिल्ली की रहने वाली है और दोनों एक ऐसे समाज से हैं जहां अक्सर एक महिला की सुंदरता या आकर्षण के लिए उसके साइज को जिम्मेदार ठहराया जाता है। फिल्म को भूषण कुमार और कृष्ण कुमार, विपुल डी शाह, राजेश बहल और अश्विन वर्दे, साकिब सलीम, हुमा कुरैशी और मुदस्सर अजीज ने प्रोड्यूस किया है। बता दें कि समाज को आईना दिखाने वाली फिल्म 4 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। यानी बॉक्स ऑफिस पर सोनाक्षी सिन्हा की 'डबल एक्सएल' की भिड़ंत कटरीना कैफ की फिल्म 'फोन भूत' से होने वाली है।
माइनस 16 डिग्री में फंसीं जान्हवी कपूर, कैसे बचाएंगी अपनी जान? देखिए फिल्म 'मिली' का टीजर