फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   urfi javed danced fiercely with anjali arora her new song Haye Haye Yeh Majboori watch video

Urfi Javed: 'हाय हाय ये मजबूरी' गाने पर उर्फी और अंजलि अरोड़ा ने लगाए ठुमके, लोग बोले- दोनों जोकर एक साथ

Wed, 12 Oct 2022 03:09 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Wed, 12 Oct 2022 03:09 PM IST
सार

उर्फी जावेद का नया गाना 'हाय हाय ये मजबूरी' हाल ही में रिलीज हुआ है। अब लेटेस्ट वीडियो में उर्फी और अंजलि अरोड़ा इस गाने पर जबरदस्त डांस करती दिख रही हैं।

विज्ञापन
urfi javed danced fiercely with anjali arora  her new song Haye Haye Yeh Majboori watch video
उर्फी जावेद, अंजलि अरोड़ा - फोटो : social media

विस्तार

अभिनेत्री से सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुकीं उर्फी जावेद अक्सर अपने अतरंगा ड्रेसिंग सेंस को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। वह एक्सर उर्फी अपने अलग-अलग लुक्स से लोगों को हैरान कर देती हैं। जहां कुछ लोगों को उर्फी का ये अंदाज पसंद नहीं आता है तो वहीं कुछ लोग उनकी तारीफ भी करते नजर आते हैं। फिलहाल इस समय उर्फी अपने हालिया रिलीज हुए गाने 'हाय हाय ये मजबूरी' को लेकर चर्चा में हैं। आज उर्फी ने जो लेटेस्ट वीडियो साझा किया है, उसमें वह कच्चा बादाम फेम अंजलि अरोड़ा संग 'हाय हाय ये मजबूरी' गाने पर जबरदस्त डांस करती नजर आ रही हैं।

विज्ञापन

 

Iran Hijab Row: हिजाब के विरोध में उतरीं एलनाज नोरौजी, बिकिनी में फोटो शेयर कर लिखा- 'माय बॉडी माय चॉइस'

विज्ञापन

हाय हाय ये मजबूरी पर किया जबरदस्त डांस
शेयर किए गए इसे वीडियो में जहां अंजलि अरोड़ा ब्लू कलर के प्रिंटेड आउटफिट में नजर आ रही हैं, तो वहीं उर्फी जावेद इस बार भी न्यूड कलर की जरा अलग हटकर ड्रेस में दिखाई दीं। दोनों को जमकर ठुमके लगाते देखा जा सकता है। बता दें कि उर्फी जावेद का ये गाना 1974 में रिलीज हुई 'रोटी, कपड़ा और मकान' फिल्म के 'आए हाय ये मजबूरी' का रिक्रिएशन है। इस नए गाने में श्रुति राणे ने अपनी आवाज दी है और लीरिक्स राजेश मंथन के हैं।  बता दें कि यह गाना सारेगामा म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Uorfi (@urf7i)


 

यूजर्स ने उड़ाया जमकर मजाक
उर्फी जावेद और अंजलि अरोड़ा को लोग अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोल करते नजर आते हैं। अब जबकि दोनों साथ में डांस करती दिखाई दे रही हैं तो ट्रोलिंग करने के साथ ही लोग जमकर मजेदार प्रतिक्रिया भी देते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- 'दोनों जोकर एक साथ'। दूसरे ने लिखा- 'गाना अच्छा है लेकिन लड़कियां एक दम घटिया'। इसी तरह से अन्य भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Deepika Padukone: क्या सच है रणवीर-दीपिका के अलगाव की खबर? एक्ट्रेस ने खुद बताई अपने रिश्ते की पूरी सच्चाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed