तापसी पन्नू बॉलीवुड में अपनी बेबाकी के लिए मशहूर हैं। वह हर मुद्दे पर खुलकर बोलती हैं। उनका और इंडस्ट्री की 'पंगा गर्ल' यानी कंगना रणौत के बीच का विवाद किसी से छिपा नहीं है। तापसी और कंगना ने इंटरव्यूज से लेकर सोशल मीडिया पोस्ट तक के जरिए एक-दूसरे पर निशाना साधा है। इन दिनों तापसी अपनी फिल्म 'दोबारा' के प्रमोशन में बिजी हैं, जो सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान एक इंटरव्यू में तापसी से कंगना रणौत से जुड़ा एक सवाल किया गया, जिसका अभिनेत्री ने खुलकर जवाब दिया है।
Taapsee Pannu: कंगना रणौत के बारे में क्या सोचती हैं तापसी? अभिनेत्री ने पंगा गर्ल के बारे में कह डाली यह बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Sun, 21 Aug 2022 09:29 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन