Divyanka Tripathi: पति संग श्रीलंका की सैर पर निकलीं दिव्यांका त्रिपाठी, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें
टीवी अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी अपने पति विवेक दहिया के साथ श्रीलंका घूमने गई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर शेयर की हैं।
अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी इन तस्वीरों में क्रीम कलर के कोर्ड सेट में नजर आ रही हैं। पोस्ट पर उन्होंने लिखा- हां...फाइनली!! एयरपोर्ट और घूमना मुझे बहुत अच्छा महसूस करवाते हैं। ओ टू लेवल अब नॉर्मल हो गया है।
तस्वीर में दिव्यांका पति विवेक भी मस्ती करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने प्लेन से अपनी तस्वीर शेयर की है। दिव्यांका अक्सर पति के साथ घूमने जाती हैं और तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।
A post shared by Divyanka Tripathi Dahiya (@divyankatripathidahiya)
दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लोटस टावर और कोलंबो एयरपोर्ट की झलक भी शेयर की है। दिव्यांका ने कोलंबो एयरपोर्ट का शानदार नजारा भी फैंस के साथ शेयर किया है। वहीं, इन तस्वीरों में एयरपोर्ट की वैलेंटाइन झलक भी देखने को मिल रही है। अभिनेत्री अभी वैलेंटाइन डे पर एक चैरिटी में बच्चों को खाना खिलाने पहुंचीं थीं।
दिव्यांका और विवेक अपनी शादी की आठवीं सालगिरह को रोमांटिक तरीके से मनाने के लिए इटली गए थे, जहां लूट का शिकार हो गए। दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया के लिए यूरोप की छुट्टियां एक बुरे सपने की तरह साबित हुईं।