बॉलीवुड में ऐसी किस्मत कम ही सितारों की देखने को मिलती है जो चंद सालों में ही आसमान तक अपनी पहुंच बना लें। यहां एक कलाकार को सिर्फ एक हिट फिल्म से ही सफलता नहीं मिलती बल्कि सालों की मेहनत और लगन से वो दर्शकों के पसंदीदा बन पाते हैं। हालांकि बॉलीवुड की एक अभिनेत्री ऐसी थी जिसने बेहद कम उम्र में बॉलीवुड में जबरदस्त सफलता पा ली थी। इतना ही नहीं निजी जिंदगी में भी खुशियां उसके कदम चूमने लगी थी। वो अभिनेत्री थी बॉलीवुड की गुड़िया दिव्या भारती जो महज 19 साल की उम्र में इस दुनिया से चली गईं थीं। 5 अप्रैल को हुई उनकी अचानक मौत ने हर किसी को सदमा दे दिया था। उनकी मौत के बाद भी कुछ ऐसी घटनाएं हुई थीं जिसने लोगों को होश उड़ा दिए थे। ऐसी ही एक घटना फिल्म 'लाडला' के सेट पर हुई थी जिसमें दिव्या भारती ने कुछ समय के लिए काम किया था।
2 of 5
दिव्या भारती
- फोटो : सोशल मीडिया
दिव्या भारती की मौत उनके घर की बालकनी से गिरने की वजह से हुई थी। अचानक हुई इस घटना ने उनके निजी जीवन से लेकर इंडस्ट्री तक पर कई सवाल खड़े कर दिए थे। इस दुर्घटना को हत्या की दृष्टि से भी देखा गया, लेकिन तमाम खोजबीन के बाद भी कोई खुलासा नहीं हुआ। दिव्या जिस वक्त इस दुनिया से गईं वो फिल्मों की बड़ी स्टार थीं। उनके हाथ में कई फिल्में थीं जिन्हें उनकी मौत के बाद दूसरी हीरोइनों ने पूरा किया था।
3 of 5
दिव्या भारती, अनिल कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'लाडला 'में भी श्रीदेवी ने दिव्या भारती की जगह ली थी। इस फिल्म के कई सीन दिव्या भारती ने शूट कर लिए थे, लेकिन उनके जाने के बाद श्रीदेवी ने इस फिल्म में काम किया। सबसे खास बात ये थी कि श्रीदेवी और दिव्या भारती के चेहरा मोहरा काफी मेल खाता था। ऐसे में मेकर्स के लिए श्रीदेवी को साइन करना आसान हो गया था।
4 of 5
श्रीदेवी और दिव्या भारती
- फोटो : Twitter
हालांकि इस फिल्म के शूटिंग के दौरान एक ऐसी घटना हुईं थीं जिससे सेट पर मौजूद लोग डर गए थे। दरअसल श्रीदेवी उसी जगह शूटिंग कर रहीं थीं जहां दिव्या किया करती थीं। बताते हैं कि एक सीन के दौरान श्रीदेवी उसी लाइन पर बार बार अटक जाती थीं जिस पर दिव्या भारती अटक जाया करती थीं। इस सीन में शक्ति कपूर और रवीना टंडन भी थे। श्रीदेवी को लाइन भूलता देख उस समय सभी घबरा गए थे।
5 of 5
श्रीदेवी, दिव्या भारती
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद वहां गायत्री मंत्र पढ़ा गया और नारियल फोड़ा गया था फिर जाकर फिल्म की शूटिंग पूरी हुई थी। ये फिल्म जबरदस्त हिट हुई थी और दिव्या भारती अगर जिंदा होतीं तो ये उनके करियर की एक और बड़ी हिट होती। इस फिल्म के साथ ही अनिल और श्रीदेवी की जोड़ी भी इंडस्ट्री में काफी मशहूर हो गई थी। दोनों ने साथ मिलकर 'मिस्टर इंडिया', 'जुदाई', 'लम्हे' जैसी कई फिल्मों में काम किया था।