दिव्या भारती 90 के दशक में बॉलीवुड की सबसे सफल अभिनेत्रियों में से एक थीं। उस समय हर प्रोड्यूसर और डायरेक्टर उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करना चाहता था। इतने कम समय में शायद ही किसी एक्ट्रेस ने इतनी शोहरत हासिल की होगी, जितनी दिव्या भारती को मिली थी। हालांकि, वक्त को कुछ और ही मंजूर था। साल 1993 के दौरान एक हादसे में उनकी मौत हो गई। उनके आकस्मिक निधन से बॉलीवुड इंडस्ट्री से लेकर फैंस तक सब हैरान थे। लोगों के मन में बस एक ही सवाल था कि उनकी फेवरेट एक्ट्रेस की अचानक मौत कैसे हो सकती है? दिव्या भारती के माता-पिता ने कुछ साल पहले एक इंटरव्यू के दौरान उनकी मौत से जुड़ी कई बातें बताई थीं, जो शायद ही किसी को पता होंगी।
Divya Bharti: दिव्या भारती की मां ने इंटरव्यू में खोला था उनकी मौत से जुड़ा यह राज, जानकर रह जाएंगे दंग
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Tue, 05 Apr 2022 08:57 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन