दिवंगत एक्ट्रेस दिव्या भारती की आज पुण्यतिथि है। 5 अप्रैल 1993 को अपनी बिल्डिंग से गिरकर दिव्या की मौत हो गई थी। दिव्या ने जब बॉलीवुड में कदम रखा था तब न सिर्फ उनकी एक्टिंग बल्कि उनके प्यारे और खूबसूरत चेहरे ने भी दर्शकों का दिल जीत लिया था। दिव्या ने कम उम्र में ही काफी सफलता हासिल कर ली थी, लेकिन उन्हें क्या पता था कि वह इस सक्सेस को एंजॉय करने के लिए उनके पास काफी कम समय है। उनके निधन से पूरे बॉलीवुड को झटका लगा था। आज तक दिव्या भारती का निधन एक रहस्य बना हुआ है। एक्ट्रेस को गुजरे हुए आज 28 साल हो गए हैं। इस मौके पर हम बताने जा रहे हैं उनसे जुड़ी कुछ बातें।
2 of 6
divya bharti
- फोटो : divya bharti instagram fan page
दिव्या भारती का जन्म 25 फरवरी, 1974 को मुम्बई (बॉम्बे) में हुआ था। उन्होंने 9वीं क्लास तक पढ़ाई की थी। इसके बाद अभिनय को अपने करियर के तौर पर चुना। शुरुआत में कुछ साउथ फिल्म करने के बाद उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा। 1992 में दिव्या को सनी देओल और नसीरुद्दीन शाह की फिल्म 'विश्वात्मा' में काम करने का मौका मिला। इसी साल उनकी फिल्म 'दिल का क्या कसूर', 'शोला और शबनम', 'दीवाना', 'जान से प्यारा', 'बलवान', 'दुश्मन जमाना', 'गीत' और 'दिल ही तो है' जैसी फिल्में आईं।
3 of 6
divya bharti
- फोटो : divya bharti instagram fan page
1990 में जब फिल्मसिटी में गोविंदा और दिव्या फिल्म 'शोला और शबनम' की शूटिंग कर रहे थे, तब साजिद अपने दोस्त गोविंदा से मिलने सेट पर गए थे। गोविंदा ने ही दोनों को पहली बार मिलवाया था। इसके बाद रोजाना साजिद सेट पर आने लगे और इनका प्यार परवान चढ़ा।
4 of 6
sajidsajid divya bharti divya bharti
10 मई, 1992 को दिव्या-साजिद की शादी हुई। दिव्या ने इस्लाम कबूला और अपना नाम बदलकर 'सना नाडियाडवाला' रखा। साजिद ने एक इंटरव्यू में बताया था कि 'हमने शादी की बात छिपाए रखी, क्योंकि दिव्या का करियर दांव पर लगा था। यह बात बाहर निकलती, तो प्रोड्यूसर डर जाते। दिव्या हमेशा से अपनी शादी की बात सबको बताना चाहती थीं, लेकिन मैंने उन्हें बार-बार मना किया।'
शादी के कुछ महीनों के बाद ही 5 अप्रैल 1993 को 19 साल की उम्र में दिव्या ने दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। कुछ लोगों ने इसे आत्महत्या माना तो कुछ घटना को आत्महत्या की जगह हत्या मानते हैं। उनकी मौत ने फिल्म इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया था। दिव्या की मौत न सिर्फ बॉलीवुड, बल्कि देशभर में चर्चा का विषय बनी रही। आज भी उनकी मौत लोगों के लिए एक पहेली है।