एक्ट्रेस दिव्या भारती की गिनती बॉलीवुड की दमदार अभिनेत्रियों में होती है। दिव्या भले ही आज हमारे बीच में नहीं हैं, लेकिन उन्होंने बेहद कम समय में ही एक्टिंग की दुनिया में एक मुकाम हासिल कर लिया था। महज 16 साल की उम्र में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी और 19 साल की उम्र में दिव्या ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।
2 of 7
दिव्या भारती
- फोटो : सोशल मीडिया
अपने करियर के दौरान उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया और देखते ही देखते वह सुपरस्टार बन गईं। दिव्या ने अपने करियर की शुरुआत तेलगू 'बोब्बिली राजा' से की थी। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा और बेहद कम समय में वह इंटस्ट्री में छा गईं। उनकी फिल्म 'विश्वात्मा' उस जमाने की सुपरहिट फिल्मों में से एक मानी जाती है। इस फिल्म का मशहूर गाना 'सात समुंदर पार में तेरे पीछे-पीछे आ गई' आज भी लोगों को थिरकने के लिए मजबूर कर देता है।
3 of 7
दिव्या भारती
- फोटो : सोशल मीडिया
'विश्वात्मा' की सफलता के बाद दिव्या ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और अपने छोटे से करियर के दौरान उन्होंने 'शोला शबनम', 'दीवाना' जैसी सुपरहिट फिल्में की। अपनी खूबसूरती और दमदार अभिनय के दम पर वह लोगों के दिलों पर राज करने लगीं। अपनी रील और रियल लाइफ को लेकर एक्ट्रेस काफी चर्चा में भी रही थीं।
4 of 7
दिव्या भारती, साजिद नाडियाडवाला
- फोटो : सोशल मीडिया
दिव्या के पर्सनल लाइफ की बात करें तो एक्ट्रेस ने बॉलीवुड के जाने-माने फिल्म डायरेक्टर साजिद नाडियाडवाला से 10 मई सन 1992 में शादी रचाई थी। दोनों की पहली मुलाकात फिल्म 'शोला और शबनम' के सेट पर हुई थी। पहली ही नजर में दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे, जिसके बाद साजिद उनसे मिलने के लिए अक्सर सेट पर आने लगे। धीरे-धीरे दोनों की नजदीकियां बढ़ने लगी और फिर उन्होंने शादी कर ली।
5 of 7
दिव्या भारती
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साजिद से शादी करने से पहले एक्ट्रेस ने अपना धर्म परिवर्तन कर इस्लाम कबूल कर लिया था, जिसके बाद उन्होंने अपना नाम दिव्या से बदलकर 'सना' रख लिया था। शुरुआती दिनों में दोनों ने अपनी शादी को सबसे छिपाकर रखा था, जिसकी वजह साजिद ने एक इंटरव्यू के दौरान बताई थी।