दिव्या भारती बॉलीवुड एक मात्र ऐसी हीरोइन हैं जिसने 15 साल की उम्र में ही सुपरहिट फिल्में देकर फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। उन्हें अपनी फिल्म में लेने के लिए डायरेक्टर-प्रोड्यूसर की लाइन लगी रहती थी। दिव्या भारती जिंदा होती तो आज अपना 45वां बर्थडे सेलीब्रेट करतीं।
1992 में तीन हिट फिल्मों के बाद 5 अप्रैल 1993 को 19 साल की दिव्या की अचानक मौत हो गई थी । रात 11 बजे मुंबई के वर्सोवा में अपने पांचवें मंजिल के अपार्टमेंट की बालकनी से दिव्या गिर गई थीं । सुबह तक फिल्म इंडस्ट्री में मातम छा गया था ।
मौत के बाद उनकी फिल्म जैसे 'रंग', 'शतरंज' और 'थोलि मुद्धू' रिलीज हुई। 'रंग' में दिव्या भारती, एक्ट्रेस आयशा जुल्का के साथ नजर आई थीं । 15-16 साल की उम्र में ही दिव्या ने हर बड़े स्टार के साथ काम कर लिया था । इसमें गोविंदा, सलमान खान, शाहरुख खान, ऋषि कपूर, जीतेंद्र, आमिर खान, सुनील शेट्टी और मिथुन जैसे सआर शामिल थे ।
दिव्या भारती का जब निधन हुआ तब वो सिर्फ 19 साल की थीं । दिव्या ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत उस समय की थी जब वो नौवीं क्लास में पढ़ती थीं। एक्टर गोविंदा के भाई कीर्ति कुमार ने उन्हें अपनी फिल्म 'राधा का संगम' में साइन कर लिया।
दिव्या भी मन लगाकर एक्टिंग और डांस की ट्रेनिंग लेने लगीं। कीर्ति, दिव्या पर मेहरबान थे। इसको देख लोग उनके रिश्ते को अफेयर का नाम देने लगे। इन सब अफवाहों से परेशान कीर्ति ने दिव्या को फिल्म से बाहर कर जूही चावला को साइन कर लिया था ।