'दीवाना', 'बलवान', 'दिल आशना है', 'दिल ही तो है' और 'रंग' जैसी सुपरहिट फिल्मों में अपनी अदाकारी से लोगों को दिल जीतने वाली दिव्या भारती (Divya Bharti) की 25 फरवरी को बर्थ एनिवर्सरी है। दिव्या भारती ने महज 19 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया था। अगर आज वह हमारे बीच होतीं तो अपना 45वां जन्मदिन सेलिब्रेट करतीं। अपने छोटे से बॉलीवुड सफर में दिव्या ने करीब 12 फिल्में की थी। दिव्या भारती के बालकनी से नीचे गिरने की गुत्थी आजतक सुलझ नहीं पाई है। लोगों के मन में आज भी यही आशंका है कि दिव्या की मौत हत्या थी या फिर आत्महत्या। तो चलिए आज हम आपको दिव्या भारती के मौत से पहले उस रात को क्या हुआ था उसके बारे में बताते हैं।
2 of 8
दिव्या भारती
- फोटो : file photo
एक्टिंग के अलावा फैंस दिव्या भारती की सुंदरता के कायल थे। दिव्या ने साल 1992 में फिल्म 'विश्वात्मा' से बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में दिव्या को एक गाने ने रातोंरात फेमस बना दिया। यह गाना 'सात समंदर पार मैं तेरे पीछे-पीछे आ गई' था। इस गाने के हिट होते ही दिव्या को लगातार 10 फिल्में मिल गई थीं। खास बात यह है कि दिव्या बॉलीवुड में आने से पहले भी कुछ तेलुगू फिल्में कर चुकी थीं।
3 of 8
Divya Bharti
- फोटो : file photo
साल 1993 में दिव्या की सिर्फ तीन ही हिंदी फिल्में रिलीज हो पाईं। यह फिल्में क्षत्रिय, रंग और शतरंज। ऐसा इसलिए क्योंकि यह दिव्या की जिंदगी का अंतिम साल था। 5 अप्रैल 1993 को अंतिम सांस लेने वाली दिव्या ने सुहागन ही दम तोड़ा क्योंकि उससे ठीक एक साल पहले ही तो उनकी शादी हुई थी। कहा जाता है कि दिव्या भारती जब 'शोला और शबनम' की शूटिंग कर रही थीं तब गोविंदा ने उन्हें निर्देशक-निर्माता साजिद नाडियाडवाला से मिलवाया था। दोनों में प्यार हुआ और शादी करने का फैसला कर लिया।
4 of 8
sajidsajid divya bharti divya bharti
- फोटो : file photo
साजिद से शादी करने के लिए दिव्या ने इस्लाम धर्म कबूला। दोनों ने 10 मई 1992 को शादी कर ली थी। कुछ का तो यह तक कहना था कि दिव्या की आकस्मिक मौत के पीछे साजिद का हाथ था! दिव्या की अचानक मौत के पीछ कई अटकलें लगाई गईं। कुछ लोगों ने इसे आत्महत्या तो किसी ने एक्सीडेंट को किसी ने पति की साजिश बताया। कई सालों तक तहकीकात करने के बावजूद पुलिस नतीजे पर नहीं पहुंच पाई और 1998 में केस बंद कर दिया गया। लेकिन क्या हुआ था उस रात, कैसे हुई दिव्या की मौत और चंद घंटों पहले तक क्यों इतनी खुश थी दिव्या?
5 of 8
divya bharti
- फोटो : file photo
खबरों की मानें तो मौत वाले दिन ही दिव्या भारती ने मुंबई में अपने लिए नया 4 बीएचके का घर खरीदा था और डील फाइनल की थी। कहा जाता है कि दिव्या ने यह खुशखबरी अपने भाई कुणाल को भी दी थी। दिव्या उसी दिन शूटिंग खत्म कर के चेन्नई से लौटी थीं। उनके पैर में भी चोट थी। रात के करीब 10 बजे होंगे जब मुंबई के पश्चिम अंधेरी, वरसोवा में स्थित तुलसी अपार्टमेंट के पांचवें माले पर उनके घर में उनकी दोस्त और डिजाइनर नीता लुल्ला अपने पति के साथ उनसे मिलने आई हुई थीं। तीनो लिविंग रूम में बैठे बातों में मस्त थे और ड्रिंग्स चल रही थी।