अभिनेता प्रभास अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर काफी सुर्खियों में हैं, जिसमें 'प्रोजेक्ट के' भी शामिल है। नाग अश्विन के निर्देशन में बन रही यह फिल्म अपनी कास्ट की वजह से दर्शकों के बीच छाई हुई है। इस फिल्म में प्रभास के साथ बॉलीवुड की हिट अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और अभिनेता अमिताभ बच्चन नजर आएंगे और अब प्रभास की इस फिल्म में एक और बॉलीवुड अभिनेत्री की जबरदस्त एंट्री हो गई है। बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी प्रभास की इस फिल्म में दिखाई देंगी और इस बात का खुलासा खुद अभिनेत्री ने किया है।
Project K: प्रभास की अगली फिल्म में दीपिका के बाद दिशा पाटनी की एंट्री, अमिताभ बच्चन भी निभाएंगे खास किरदार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Sun, 08 May 2022 03:14 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन