मनोरंजन जगत में शादियों का सीजन चल रहा है। कुछ समय पहले ही बॉलीवुड के पावर कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट शादी के बंधन में बंधे हैं और अब साउथ इंडस्ट्री से भी ऐसी ही खबर आ रही है। साउथ इंडस्ट्री के पावर कपल डायरेक्टर विग्नेश शिवन और अभिनेत्री नयनतारा भी शादी की तैयारी में हैं। दोनों बीते छह साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इतना ही नहीं, दोनों एक-दूसरे के लिए प्यार दिखाने का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं और अब दोनों से जुड़ी एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि नयनतारा और विग्नेश जल्द शादी कर सकते हैं।
Nayantara Vignesh Shivan: फिल्म 'एके 62' से पहले शादी करेंगे डायरेक्टर विग्नेश शिवन और अभिनेत्री नयनतारा, यहां जानें पूरी डिटेल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Mon, 25 Apr 2022 12:08 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन