प्रशांत नील का नाम उन निर्देशकों में शामिल हैं, जिन्होंने अपने करियर में एक भी फ्लॉप फिल्म नहीं दी है। इन दिनों निर्देशक अपनी आगामी फिल्म 'सालार' को लेकर लगातार सुर्खियों में छाए हुए हैं। दर्शक इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में प्रभास और पृथ्वीराज सुकुमारन अहम किरदारों में नजर आने वाले हैं। क्रिसमस से पहले यह फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है।
2 of 5
प्रशांत नील
- फोटो : social media
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में प्रशांत नील ने 'सालार' के हिंसक फिल्म होने की टिप्पणियों पर खुलकर बात की। निर्देशक ने कहा, 'फिल्मों में जितनी अधिक हिंसा दिखाई जाएगी, उतने ही बड़े पैमाने पर फिल्में बिकती हैं। बड़े पैमाने पर बनने वाली फिल्में अपने साथ हिंसा का टैग लेकर आती हैं। हिंसा केवल भावना के साथ आती है। फिल्मों में जितनी अधिक हिंसा होगी, यह उतनी ही अधिक सामूहिक होगा।'
यह भी पढ़ें: Shahrukh Khan: इस वजह से अपनी फिल्में नहीं देखते शाहरुख खान, दुबई इवेंट में 'डंकी' अभिनेता ने किया बड़ा खुलासा
3 of 5
प्रशांत नील
- फोटो : social media
'सालार' को लेकर प्रशांत नील ने कहा, 'अगर हमारी फिल्म 'सालार' एक सामूहिक फिल्म बनने जा रही है, तो ऐसा केवल इसलिए है क्योंकि इसके पीछे एक भावना है। जैसे कि मैंने आपको बताया कि भावना के कारण ही हिंसा आती है। इसलिए हमने खुद को फिल्म की भावनाओं तक ही सीमित रखा है। फिल्म में भावनाओं के कारण हमें जो कुछ भी करना पड़ा, हमने केवल उतनी ही हिंसा दिखाई है'
4 of 5
प्रशांत नील, प्रभास
- फोटो : social media
'सालार' निर्देशक ने अभिनेता प्रभास की तारीफ करते हुए कहा, 'प्रभास के साथ मेरी बहुत अच्छी दोस्ती है। फिल्म निर्माण से पहले अभिनेता के साथ कुछ महीने रहना पड़ता है। अगर अभिनेता के साथ अच्छा तालमेल नहीं होगा, तो फिल्म में अच्छे से काम नहीं कर पाएंगे। इसलिए हम दोनों लगभग चार महीने एक साथ रहे थे। अब हम दोनों की दोस्ती ऐसी है जो जीवन भर रहेगी।'
यह भी पढ़ें: Dunki: रिलीज से पहले ही शाहरुख ने फिल्म की कहानी से उठाया पर्दा, दुबई में किया डंकी का मेगा प्रमोशन
5 of 5
सालार
- फोटो : social media
वहीं फिल्म 'सालार' की रिलीज की बात करें तो साउथ सुपरस्टार प्रभास अभिनीत फिल्म को 22 दिसंबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। 'सालार पार्ट 1: सीजफायर' में प्रभास के साथ पृथ्वीराज सुकुमारन, श्रुति हासन और जगपति बाबू होंगे। प्रशांत नील के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण विजय किरागांदुर ने किया है। बताया जा रहा है कि इसकी कहानी में कई खूनी युद्ध और हिंसा के सीन हैं, ऐसे में सेंसर बोर्ड ने फिल्म को 'ए' सर्टिफिकेट दिया है।