{"_id":"5dede89e8ebc3e1bb6382a9b","slug":"dino-morea-birthday-special-bold-photoshoot-of-bipasha-basu-and-dino-which-make-controversy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"9 साल से गुमनाम था ये एक्टर, बिपाशा के साथ दी सुपरहिट फिल्म, फिर एक बोल्ड फोटोशूट से मचाया हंगामा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
9 साल से गुमनाम था ये एक्टर, बिपाशा के साथ दी सुपरहिट फिल्म, फिर एक बोल्ड फोटोशूट से मचाया हंगामा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 09 Dec 2019 12:23 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Dino Morea and Bipasha Basu
- फोटो : social media
Link Copied
फिल्म 'राज' से घर-घर में मशहूर हुए डिनो मोरिया तो आपको याद ही होंगे। डिनो अब भले ही सिल्वर स्क्रीन से दूर हो गए हों लेकिन एक समय ऐसा था जब लड़कियां उनकी दीवानी थीं। फिल्म 'राज' की शूटिंग के दौरान ही डिनो की मुलाकात बिपाशा बसु से हुई थी। इसके बाद से दोनों के अफेयर के चर्चे खूब हुए थे। आज डिनो मोरिया का जन्मदिन है। वह 44 साल के हो गए हैं।
डिनो की पहली बॉलीवुड फिल्म 'प्यार में कभी-कभी' थी। इस फिल्म में उन्होंने रिंकी खन्ना के साथ काम किया था। फिल्मों में आने से पहले डिनो पैसों और शौक के लिए मॉडलिंग किया करते थे। एक फैशन कंपनी के लिए मॉडलिंग करते हुए डिनो को नोटिस किया गया था। इसके बाद उनको जल्द ही फिल्म का ऑफर मिला।
डिनो ने 'राज' के बाद कई फिल्में की लेकिन सभी फ्लॉप रहीं। फिल्में नहीं चलीं तो उन्होंने रियलिटी शो करना करना शुरू किए। साल 2010 में 'खतरों के खिलाड़ी' के विनर भी रहे। बॉलीवुड में डिनो की लगातार फिल्में फ्लॉप होने के बाद उन्हें फिल्में मिलना भी बंद हो गईं।
डिनो और बिपाशा ने स्वीस अंडरवियर ब्रांड कैलिडा के लिए एक फोटोशूट करवाया था। यह फोटोशूट कुछ ज्यादा ही हॉट था। इसके कारण बहुत विवाद भी हुआ था। डिनो ने DM जिम नाम से एक फिटनेस सेंटर भी खोला था। इसमें युवा सेना अध्यक्ष आदित्य ठाकरे का शेयर भी था। साल 2016 में आदित्य से विवाद के बाद डिनो ने ये जिम बंद कर दिया। अब फिलहाल डिनो सिर्फ अपने कैफे बिजनेस पर ध्यान दे रहे हैं। आज-कल डिनो लाइम लाइट से दूर रहते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Dino Morea
- फोटो : social media
डिनो की पर्सनल लाइफ की बात करें तो अब डिनो फैशन डिजायनर नंदिता महतानी के साथ हैं। नंदिता संजय कपूर की पहली पत्नी थीं। डिनो सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहते हैं। 9 साल बाद एक्टर डिनो मोरिया का कमबैक चर्चा में बना हुआ है। डिनो ने अपने कमबैक के बारे में बताया था- मुझे अच्छी स्क्रिप्ट का इंतजार था। लेकिन अब अच्छी कहानी मिली है तो उसे जरूर करना चाहता हूं। लंबे वक्त बाद डिनो की वापसी एक वेब सीरीज से होने जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।