राहुल महाजन की पूर्व पत्नी डिंपी गांगुली मां बनने वाली हैं। डिंपी ने पिछले साल नवंबर में दुबई के रहने वाले बिजनेस मैन रोहित राय के साथ शादी की थी। अब डिंपी अपने पहले बच्चे की मां बनने वाली हैं।
हाल ही में डिंपी ने अपने बेबी बंप के साथ खींची फोटो इंस्टाग्रम पर पोस्ट की है जिसमें वो अपने पति रोहित के साथ काफी खुश नजर आ रही हैं।
डिंपी रोहित के साथ हुई अपनी शादी को लेकर काफी खुश हैं। डिंपी ने पोस्ट की गई तस्वीर के साथ मैसेज भी लिखा है कि वो रोहित से बहुत खुश है। रोहित ने उस समय डिंपी का हाथ थामा था जब डिंपी अपनी जिंदगी में सबकुछ खो चुकी थी।
रोहित के आने के बाद डिंपी की जिंदगी बदल गई और सबकुछ अच्छा हो गया। उसे पता ही नहीं चला कब समय बीत गया और एक नई जिंदगी उन दोनों के बीच आने को तैयार हो गई।
डिंपी गांगुली उस समय लाइम लाइट में आई जब बीजेपी नेता प्रमोद महाजन के बेटे राहुल महाजन ने एक टेलीविजन रीयल्टी शो 'राहुल दुल्हनिया ले जाएगा' में डिंपी से शादी की थी।