{"_id":"5b4ae6864f1c1b39748b4c5c","slug":"diljit-dosanjh-taapsee-pannu-soorma-film-box-office-collection-day-2","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'संजू' के सामने दूसरे दिन बॉलीवुड पर चमका 'सूरमा', बॉक्स आफिस पर कमाए इतने करोड़","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'संजू' के सामने दूसरे दिन बॉलीवुड पर चमका 'सूरमा', बॉक्स आफिस पर कमाए इतने करोड़
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 15 Jul 2018 12:20 PM IST
विज्ञापन
soorma
दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सूरमा' रिलीज हो गई है। फिल्म की पहले दिन की कमाई बेहद कम थी। बॉक्ऑफिस पर अब भी संजू का जलवा देखने को मिला लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि अभी वीकेंड में सूरमा की कमाई में बढ़ोतरी हो सकती है। फिलहाल फिल्म के दूसरे दिन का कलेक्शन आ गया है। बता दें कि यह एक बायोपिक फिल्म है जो भारतीय हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह की जिंदगी पर आधारित है। फिल्म का निर्देशन शाद अली ने किया है।
Trending Videos
soorma
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म के आंकड़े जारी किए हैं। फिल्म ने जहां पहले दिन 3.25 करोड़ की कमाई की वहीं दूसरे दिन 57.81% की ग्रोथ कर फिल्म ने 5.05 करोड़ की कमाई कर डाली। 'सूरमा' में संदीप सिंह का किरदार मशहूर पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ निभा रहे हैं तो वहीं उनके साथ तापसी पन्नू अहम भूमिका में हैं।
#Soorma saw an UPWARD TREND on Day 2... Growth on Sat [vis-à-vis Fri]: 57.81%... Positive word of mouth is reflecting in the BO numbers... Sun biz expected to grow further... Fri 3.20 cr, Sat 5.05 cr. Total: ₹ 8.25 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) July 15, 2018
soorma
पहले दिन सिनेमाघरों में 30 से 35 फीसदी ऑक्यूपेसी दिखी जिसका 'सूरमा' के पहले दिन के कलेक्शन में थोड़ा बुरा असर जरूर दिखाई दिया लेकिन दूसरे दिन फिल्म की कमाई बढ़ी और शनिवार को फिल्म ने करीब 5 करोड़ से ज्यादा कमाए। 'सूरमा' 1100 स्क्रीन्स पर रिलीज की गई है। संदीप सिंह का किरदार निभा रहे दिलजीत दोसांझ ने फिल्म में जबरदस्त एक्टिंग की है। फिल्म का बजट 30 करोड़ बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Soorma and Sanju
'सूरमा' से पहले बॉक्स ऑफिस पर खेल से संबंधित कई सारी फिल्में रिलीज हो चुकी हैं जिसमें बायोपिक भी शामिल हैं। इस फिल्मों के नाम भाग मिल्खा भाग, मैरी कॉम और चक दे इंडिया हैं। इन सभी का कलेक्शन जोरदार रहा ऐसे में 'सूरमा' आने वाले दिनों में अपनी पकड़ मजबूत कर पाएगी या नहीं यह तो समय ही बताएगा। खैर उत्तर भारत में दिलजीत दोसांझ के स्टार्डम के चलते फिल्म का बिजनेस अच्छा हो सकता है।
विज्ञापन
Soorma and Sanju
'सूरमा' में दिलजीत दोसांझ के अलावा तापसी पन्नू मुख्य भूमिका में हैं। 'सूरमा' को दीपक सिंह और बॉलीवुड अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह ने प्रोड्यूस किया है। बॉलीवुड दिग्गजों ने 'सूरमा' की जमकर तारीफ की थी। बंटी और बबली जैसी फिल्म बना चुके शाद अली के निर्देशन में बनी सूरमा, भारतीय हॉकी के बेहतरीन ड्रैग फ्लिकर संदीप सिंह के संघर्ष की कहानी है।