लता मंगेशकर के घर लौटने से खुश हुए दिलीप कुमार, फोटो शेयर कर लिखा-'अब अच्छे से ख्याल रखना'
Overjoyed to hear the good news that My ‘choti behen’ Lata, is feeling much better and is at her home now. Please take good care of yourself @mangeshkarlata pic.twitter.com/Cf2hXmiGc1
— Dilip Kumar (@TheDilipKumar) December 8, 2019
बात करें लता मंगेशकर के ट्वीट की तो उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, 'नमस्कार, पिछले 28 दिनों से मैं ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थी। मुझे निमोनिया हुआ था। डॉक्टरों ने कहा कि मुझे अस्पताल में रहकर इलाज कराना चाहिए और पूरी तरह से स्वस्थ होने के बाद घर वापस लौटना चाहिए। माई और बाबा के आशीर्वाद से आज मैं घर वापस लौट आई हूं।'
उन्होंने एक और ट्वीट कर डॉक्टर और नर्स का भी शुक्रिया अदा किया । उन्होंने लिखा, 'मेरे सभी शुभचिंतकों का हृदय से आभार। आपकी प्रार्थनाएं और शुभकामनाओं ने काम किया और मैं इसके लिए आप सभी का तहे दिल से धन्यवाद करती हूं।'
'ब्रीच कैंडी में सभी डॉक्टर मेरे लिए देवदूत के समान रहे, मैं उनका भी शुक्रिया अदा करना चाहती हूं। नर्सिग स्टाफ असाधारण रहा है। आपका कभी ना खत्म होने वाला प्यार और आशीर्वाद अनमोल है। फिर से धन्यवाद।'
'मिस एशिया' के खिताब ने बदली दीया मिर्जा की जिंदगी, 16 की उम्र में कंपनी में करती थीं नौकरी