दिग्गज एक्टर दिलीप कुमार बीते 5 सितंबर को दोपर 2.30 बजे के करीब मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराए गए थे। दिलीप कुमार को सीने में दर्द और इंफेक्शन की शिकायत है। उनकी पत्नी और एक्ट्रेस सायरा बानो लगातार ट्वीट के जरिए दिलीप कुमार की सेहत के बारे में जानकारी देती रहती हैं। उनकी सेहत में सुधार तो हो रहा है लेकिन काफी धीमी रफ्तार से दवाओं का असर हो रहा है।
स्पॉटब्वॉय के मुताबिक डॉक्टर्स ने सायरा बानो को बताया कि दिलीप कुमार को अगले 72 घंटों तक आईसीयू में सख्त निगरानी में रखा जाएगा। उम्र बढ़ने की वजह से भी उन्हें कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल दिलीप कुमार का वाइटल पैरामीटर्स स्थिर है लेकिन उन्हें अगले 3 दिन तक लीलावती अस्पताल में रखा जाएगा।
95 वर्षीय दिलीप कुमार नेजल फीड पर हैं। उन्हें जो खाना दिया जा रहा था वो भारी मात्रा में उनके फेफड़ों में जमा हो गया है। डॉक्टर्स को लगता है कि अभी दिलीप कुमार की हालत ऐसी नहीं है कि उन्हें मुंह के जरिए खाना दिया जाए। इस वक्त उन्हें ढेर सारी दवाईयों भी दी जा रही हैं।
4 of 5
दिलीप कुमार के साथ सायरा बानो
स्पॉटब्वाय ने सायरा बानो के दोस्त से बात की जिन्होंने बताया कि दिलीप कुमार की सेहत को लेकर सायरा बानो बेहद परेशान हैं। यह समय उनके लिए मुश्किलों भरा हुआ है और वो सारी कोशिशें कर रही हैं जिससे दिलीप कुमार जल्द ठीक हो जाएं। अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद सायरा बानो ने ट्विटर पर लिखा था कि इस वक्त दुआओं की जरूरत है।
दिलीप कुमार आखिरी बार स्क्रीन पर साल 1998 में 'किला' फिल्म में नजर आए थे। दिलीप कुमार और सायरा बानो ने लव मैरिज की थी। शादी के समय दिलीप की उम्र 44 थी, जबकि सायरा की 22 साल की। शादी के इतने साल बाद भी सायरा और दिलीप का रिश्ता उतना ही मजबूत है जो तस्वीरों में साफ दिखाई देता है।