ट्रेजडी किंग नाम से मशहूर अभिनेता दिलीप कुमार को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। खबर है कि उन्हें सीने में इंफेक्शन के चलते भर्ती करवाया गया है। दिलीप कुमार की पत्नी और एक्ट्रेस सायरा बानो ने फैंस से दुआ की अपील की है। हालांकि डॉक्टरों की मानें तो डरने वाली कोई बात नहीं है। दिलीप कुमार पिछले काफी समय से फिल्मों से दूर हैं और बीमार भी ऐसे में सायरा ही उनका पूरा ख्याल रखती हैं।
2 of 5
Vetern actor Dilip Kumar hospitalised (file photo)
दिलीप कुमार और सायरा बानो की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे पुरानी जोड़ी में से एक है। सायरा बानो ने 1966 में 22 साल की उम्र में दिलीप कुमार से शादी की थी। उस समय दिलीप कुमार 44 साल के थे। सायरा और दिलीप कुमार की लव स्टोरी बहुत फेमस रही है। 12 साल की उम्र से सायरा दिलीप साहब को दीवानों की तरह चाहती थीं। जब ये चाहत दिलीप कुमार के सामने आई तब दिलीप कुमार को कुछ समझ नहीं आया क्योंकि दिलीप साहब उस वक्त किसी और के प्यार की गिरफ्त में थे।
दो बार प्यार में नाकामयाब रहे दिलीप सायरा में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहे थे। उम्र के फर्क के चलते भी दिलीप इस रिश्ते से कतरा रहे थे लेकिन वह इस बात से अच्छी तरह वाकिफ थे कि सायरा उनसे बेइंतेहा मोहब्बत करती हैं। ये 1966 का साल था। दिलीप कुमार और सायरा बानो ने अपने मोहब्बत के एलान का फैसला कर लिया था। दिलीप कुमार पर वैसे तो देश-विदेश की कई लड़कियां जान छिड़कती थीं, लेकिन उन्हें सायरा बानो पसंद आईं। सायरा उनसे 22 साल छोटी थीं। शादी के समय दिलीप की उम्र 44 थी, जबकि सायरा की 22 साल।
शादी के इतने साल बाद भी सायरा और दिलीप का रिश्ता उतना ही मजबूत है। अल्जाइमर से पीड़ित दिलीप साहब का सायरा पूरा ख्याल रखती हैं। कहीं जाना होता है तो दोनों साथ ही जाते हैं और आज तक जिंदगी के हर मोड़ पर दोनों एक-दूसरे के साथ ऐसे खड़े दिखते हैं, जैसे पानी में मछली जैसे एक के बिना दूसरा अधूरा है।
दिलीप कुमार ने 1947 में आयी फिल्म 'जुगनू' से उन्होंने पहली बार सफलता का स्वाद चखा फिर उसके बाद उन्हें कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। दिलीप कुमार ने देवदास, मुगल-ए-आजम जैसी फिल्मों में अपने शानदार अभिनय को पेश किया है। वह आखिरी बार 1998 में आई फिल्म 'किला' में नजर आए थे। दिलीप कुमार को 2015 में उन्हें पद्म विभूषण से नवाजा गया था। उन्हें 1994 में दादासाहेब फाल्के अवार्ड भी मिल चुका है।