बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की एक फिल्म के कुछ क्लिप्स इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं। वजह है उनके छोटे भाई ईशान खट्टर। अगर आपको यह लग रहा है कि फिल्म धड़क ईशान खट्टर की दूसरी फिल्म है, तो आप गलत हैं। सालों पहले वह बड़े भाई शाहिद कपूर के साथ एक फिल्म में काम कर चुके हैं।
13 साल पहले शाहिद कपूर की इस फिल्म में काम कर चुके हैं ईशान खट्टर,वायरल हो रहा है यह वीडियो
फिल्म का नाम है वाह लाइफ हो तो ऐसी। इस फिल्म में संजय दत्त और अमृता राव ने भी अहम किरदार निभाए हैं। करीब 13 साल पहले आई इस फिल्म में ईशान खट्टर ने बतौर बाल कलाकार काम किया था। महेश मांजरेकर निर्देशित यह पहली हिंदी फिल्म थी जिसे हाई डेफिनेशन (एचडी) फॉर्मैट में शूट किया गया था।
फिल्म वाह लाइफ हो तो ऐसी के क्लिप्स होने की वजह सिर्फ ईशान खट्टर ही नहीं हैं। बल्कि उनमें एक ऐसी ऐक्ट्रेस भी नजर आ रही है, जिसे तब भले ही लोगों ने न पहचाना हो। मगर आज वह बॉलीवुड से लेकर दक्षिण भारतीय फिल्मों में भी शोहरत कमा चुकी हैं। वह हैं राधिका आप्टे। फिल्म के क्लिप्स को अब अगर आप देखेंगे तो झट से पहचान जाएंगे।
(अगली स्लाइड में देखें वह वीडियो)
वीडियो शेयरिंग साइट बॉली किक फिल्म वाह लाइफ हो तो ऐसी के उन तमाम क्लिप्स को जोड़कर एक वीडियो तैयार किया है जिसमें छोटे ईशान खट्टर और राधिका आप्टे देखे जा सकते हैं...
रविवार को ईशान खट्टर की अगली फिल्म धड़क की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई। इस फिल्म में वह श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर के साथ दिखेंगे। यह ब्लॉकबस्टर मराठी फिल्म सैराट की हिंदी रीमेक है। शशांक खेतान निर्देशित यह फिल्म 20 जुलाई को रिलीज होगी।