फिल्म एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा आज अपना 30वां बर्थडे मना रही हैं। 15 साल की उम्र में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की थी और 19 साल में 'रब ने बना दी जोड़ी' से बॉलीवुड में डेब्यू भी कर लिया। पर क्या आप जानते हैं कि अपनी डेब्यू फिल्म से पहले अनुष्का ने 2006 में आईं फिल्म 'लगे रहो मुन्ना भाई' में केमियो कर चुकी हैं।
2 of 4
अनुष्का शर्मा
- फोटो : Self
अनुष्का को बतौर एक्ट्रेस बॉलीवुड में 2008 में पहचान मिली, लेकिन इससे पहले साल 2006 में आई सुपरहिट फिल्म लगे रहो मुन्नाभाई को अगर आप ध्यान से देखेंगे तो आपको वह उसमें जरूर दिख जाएंगी।
चलिए आपको बताते हैं कि फिल्म में क्या था अनुष्का का रोल। दरअसल, फिल्म में रेडियो जॉकी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस विद्या बालन के फिल्म में दिए गए ऑफिस को ध्यान से देखते तो शायद आपको ऑफिस की दीवारों पर लगे पोस्टर पर अनुष्का दिखाई पड़तीं। तस्वीर में अनुष्का हेडसेट लगाए हुए पोस्टर में दिखाई देती हैं।
बता दे, अनुष्का शर्मा इस बार अपना जन्मदिन काम से ब्रेक लेकर अपने पति विराट कोहली और अपने कुछ खास दोस्तों के साथ RCB के हेडक्वार्टर बंगलूरू में मना रही हैं। वहीं विराट कोहली ने भी अनुष्का को केक खिलाते हुए अपनी एक तस्वीर ट्विटर पर शेयर की है।