करण जौहर ने अपने 50वें जन्मदिन पर मुंबई के यशराज फिल्म स्टूडियो में एक भव्य पार्टी का आयोजन किया था। इस पार्टी में कई बड़े सितारों ने शिरकत की थी, जिसके बाद एक न्यूज वेबसाइट ने दावा किया था कि इस पार्टी में शामिल होने वाले लगभग 50 मेहमान कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। हालांकि, रविवार को एक नई रिपोर्ट सामने आई है जिसमें कहा गया है ये महज अफवाहें हैं।
2 of 4
करण जौहर की बर्थडे पार्टी में जुटे सितारे
- फोटो : सोशल मीडिया
कई वेबसाइट ने शनिवार को बताया था कि मुंबई में करण की स्टार-स्टडेड बर्थडे पार्टी एक कोविड-19 सुपर-स्प्रेडर इवेंट था, जिसके कारण इसमें शामिल होने वाले कई मेहमानों की बाद के दिनों में कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। बता दें कि पार्टी के कुछ दिनों बाद 4 जून को अभिनेता कार्तिक आर्यन ने खुद के कोविड पॉजिटिव होने की जानकारी ट्विटर पर दी थी। हालांकि वह करण की पार्टी में शामिल नहीं हुए थे। वह अपनी नई फिल्म भूल भुलैया 2 का देशभर में प्रमोशन कर रहे थे। इसके बाद शनिवार को यह सामने आई कि अभिनेता आदित्य रॉय कपूर भी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं।
3 of 4
करण जौहर बर्थडे पार्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
एक सूत्र के हवाले से रिपोर्ट में बताया गया था कि बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से करण के कई करीबी दोस्त पार्टी के बाद कोविड-संक्रमित हैं, हालांकि उनमें से किसी ने यह खुलासा नहीं किया है कि उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सूत्र ने यह भी दावा किया था कि पार्टी में न शामिल होने के बावजूद भी कार्तिक आर्यन कोरोना से संक्रमित हो गए थे क्योंकि उनकी फिल्म की हीरोइन उस पार्टी में शामिल थीं और बाद में कार्तिक के साथ फिल्म का प्रमोशन कर रही थीं।
4 of 4
करण जौहर
- फोटो : social media
हालांकि करण से जुड़े एक करीबी सूत्र ने बताया कि यह सब महज अफवाह है। सूत्र ने दावा किया कि करण इस समय कॉफी विद करण की शूटिंग कर रहे हैं जिसकी वजह से वह लगातार कोरोना का परीक्षण करा रहे हैं। इसके अलावा इस शो में शामिल होने वाले मेहमानों से कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराया जा रहा है। सूत्र ने कहा कि करण जौहर की पार्टी में शामिल होने वाले कई सितारे अब तक दुनिया के कई देशों में यात्रा कर चुके हैं, लेकिन केवल कोविड पॉजिटिव सेलेब्स का नाम ही करण की पार्टी से जोड़ा जा रहा है जो सही नहीं है।