दीया मिर्जा की गिनती उन अभिनेत्रियों में होती है जो हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी बात रखती हैं। हाल ही में उन्होंने शादी से पहले शारीरिक संबंध और गर्भधारण करने को लेकर खुलकर बात की है। दीया ने कहा कि यह एक पर्सनल च्वाइस है और यह वही सेलिब्रेट कर सकते हैं जो निर्णय लेते समय किसी से डरते नहीं है।
2 of 4
दीया मिर्जा की फैमिली
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि दीया ने फरवरी 2021 में बिजनेसमैन वैभव रेखी से शादी कर ली थी। शादी के बाद उन्होंने अप्रैल में अपने प्रेग्नेंट होने की घोषणा की थी, जिसके बाद शादी से पहले उनके प्रेग्नेंट होने को लेकर सवाल खड़े होने लगे थे। इन सवालों का दीया ने भी बेबाकी से जवाब भी दिया था उन्होंने बताया था कि प्रेग्नेंट होने की वजह से उन्होंने शादी नहीं की थी बल्कि शादी के तैयारियों के दौरान उन्हें प्रेग्नेंसी के बारे में पता चला था। बता दें कि उसी साल जुलाई में उन्होंने बेटे अव्यान को जन्म दिया था।
3 of 4
दीया मिर्जा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में दीया ने कहा कि समाज में कई लोग शादी से पहले शारीरिक संबंध और प्रेग्नेंसी को 'अधिकार' मानते हैं। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि यह व्यक्तिगत पसंद की बात है जिसे केवल वह लोग ही सेलिब्रेट कर सकते हैं जो अपनी पर्सनल च्वाइस से डरते नहीं हैं। हालांकि कुछ लोगों की इस मुद्दे पर सोच कुछ अलग भी हो सकती है या वे इसे गलत भी मान सकते हैं।'
4 of 4
दीया मिर्जा
- फोटो : Instagram
वर्क फ्रंट की बात करें तो दीया मिर्जा अनुभव सिन्हा की अगली फिल्म 'भेड़' में नजर आने वाली हैं। इससे पहले दीया उनके साथ ही फिल्म 'कैश' 'दस' और 'थप्पड़' में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा वह तापसी पन्नू की फिल्म 'धक धक' में भी काम कर रही हैं। इस फिल्म में रत्ना पाठक शाह, फातिमा सना शेख और संजना सांघी भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। तरुण डुडेजा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को इसी साल अगस्त में रिलीज करने की तैयारी है।