अपने पहले ही गाने से यूट्यूब के रिकॉर्ड तोड़ देने वाली सिंगर ध्वनि भानुशाली रातों रात पॉप सेंसेशन बन गई थीं। 2018 में आई फिल्म 'वेलकम टू न्यूयॉर्क' के गाने 'इश्तेहार' से उन्होंने सिंगिग डेब्यू किया था। अभी हाल ही में उनका नया गाना 'राधा' रिलीज हुआ है। यह नया गाना भी हफ्ते भर में ही यूट्यूब पर सारे रिकॉर्ड तोड़ चुका है। उनके 'नयन' 'लेजा रे' और 'वास्ते' जैसे गीत भी यूट्यूब पर करोड़ों बार देखे गए हैं। अमर उजाला से खास बातचीत में ध्वनि ने अपने करियर, ड्रीम और पर्सनल लाइफ को लेकर ढेर सारी बातें की हैं।
2 of 10
ध्वनि भानुशाली
- फोटो : अमर उजाला
आपका नया गाना 'राधा' बाकी गानों से काफी अलग है, इस बारे में आप कुछ बताना चाहेंगी?
हां, ये उससे काफी अलग है जो मैंने पहले किया है। मुझे हमेशा से अपने गाने के साथ कुछ नया करना था। इसलिए मैंने इसके बारे में लिखना शुरू किया। ऐसा करते हुए ये गाना बन गया। हम इससे काफी खुश हुए और आखिरकार हमने रिलीज कर दिया। इसमें सिर्फ राधा की कहानी है। इस गाने में कोई मोहन नहीं है, ये बस राधा के बारे में है वह बस गोपियों के साथ नाचती है गाती है।
3 of 10
ध्वनि भानुशाली
- फोटो : अमर उजाला
नई पीढ़ी की गायिकाओं में आपका नाम सबसे आगे चल रहा है, अपनी इस कामयाबी का श्रेय आप किसे देना चाहेंगी?
मैंने अपनी कामयाबी का श्रेय उन्हें देना चाहूंगी जो हमेशा मेरे साथ रहते हैं। मेरी पूरी टीम है जो मेरे साथ काम करती है। विनय, राधिका जो मेरे गाने डायरेक्ट करते हैं। राधा गाने का निर्देशन करण ने किया है। इसके अलवा मेरे पापा जो हमेशा मेरे साथ रहते हैं और मेरी मां जो मुझे इमोशनल सपोर्ट करती हैं। हर वह शख्स जो मेरे साथ है और मुझसे जुड़ा है, मैं उसे अपनी कामयाबी का श्रेय देना चाहूंगी।
4 of 10
ध्वनि भानुशाली
- फोटो : अमर उजाला
आपके गानों के जरिए पॉप कल्चर रीवाइव हो रहा है, इसके लिए आपको पॉप सेंसेशन कहा जाता है, कैसा महसूस होता है?
मुझे बहुत अच्छा महसूस होता है। इसके साथ ही मुझे जिम्मेदारी का भी एहसास होता है। मुझे ऐसा लगता है कि हर गाने में कुछ ना कुछ अलग करना है। साथ ही हर नए गाने को पिछले से बेहतर करना है। इसके साथ ही जो लोग मुझे देखकर इंडस्ट्री में आना चाहते हैं, उनके लिए काम करना है कि वो अपना संगीत आगे लेकर जाएं। मुझे अपने लिए भी काम करना है। मैंने अभी करियर शुरू किया है। मुझे अभी बहुत काम करना है। मैं उन लोगों की बहुत आभारी हूं, जिन्होंने मुझे ये टैग दिया है या जिन्हें लगता है कि मैं जो कर रही हूं अच्छा कर रही हूं।
5 of 10
ध्वनि भानुशाली
- फोटो : अमर उजाला
आपके दादा प्रधान भानुशाली की भी संगीत में बहुत रुचि रही है, आपको संगीत की प्रेरणा किससे मिली?
मैं स्कूल के दिनों से गाना गाती हूं। इसके बाद मैंने अपना यूट्यूब शुरू किया और मैं चैनल पर गाती थी। और उसके बाद मैं इसमें इतना घुस गई कि मुझे लगा कि अब शुरू करने का समय आ गया है। फिर मैंने कोशिश की आगे और हो गया।