दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र फिल्मों से दूर हैं लेकिन इंस्टाग्राम पर वो अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करते रहते हैं। धर्मेंद्र के फैंस उनके पोस्ट पर खूब कमेंट और लाइक करते हैं। अब धर्मेंद्र ने अपना एक नया वीडियो शेयर किया है जो वायरल हो रहा है।
वीडियो शेयर करते हुए इमोशनल हुए धर्मेंद्र, बोले- 'क्या लेकर आए थे क्या लेकर जाओगे'
वीडियो में धर्मेंद्र एक शेर पढ़ते हैं और कहते हैं कि 'क्या लेकर आए थे क्या लेकर जाओगे'। वीडियो देख उनके फैंस प्यार जता रहे हैं। एक यूजर ने ने लिखा- 'नीदरलैंड से आपको प्यार'। एक अन्य ने लिखा- 'आपके जैसा कोई नहीं है'। एक यूजर ने कमेंट किया- 'तुस्सी ग्रेट हो पाजी'।
धर्मेंद्र ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा- 'सभी दोस्तों, आपको ढेर सारा प्यार'। धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर अक्सर अपने पुराने दिनों को याद करते हैं और गुजरे जमाने की तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं। कई बार वो काफी इमोशनल भी हो जाते हैं।
View this post on Instagram
Dear friends, with love to you all 🙏
A post shared by Dharmendra Deol (@aapkadharam) on
हाल ही में धर्मेंद्र ने अपनी ब्लॉकबास्टर फिल्म 'शोले' को याद किया। उन्होंने शोले से जुड़ी एक तस्वीर को सोशल मीडिया पर साझा किया। धर्मेंद्र ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से जो तस्वीर साझा की वह शोले के सेट से है। इस तस्वीर में धर्मेंद्र के साथ अमिताभ बच्चन भी दिखाई दे रहे हैं। अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र की ड्रेस को देखकर कहा जा सकता है कि ये तस्वीर शोले के सुपरहिट गाने 'ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे' की है। तस्वीर में अमिताभ बच्चन बाइक पर बैठे हैं और धर्मेंद्र उनके पीछे खड़े दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर में जय और वीरू की जोड़ी देखते ही बन रही है।
इस तस्वीर को साझा करते हुए धर्मेंद्र ने कैप्शन में लिखा, 'यादें सुनातीं...तस्वीर, इक तस्वीर, कि याद जिसकी यादें दुनिया हो गई, लव यू दोस्तों।' हालांकि बाद में धर्मेंद्र ने ये ट्वीट डिलीट कर दिया। गौरतलब है कि फिल्म 'शोले' साल 1975 में आई थी। इस फिल्म में धर्मेंद्र ,अमिताभ बच्चन के अलावा अमजद खान, संजीव कुमार, जया बच्चन और हेमा मालिनी जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे।
इंस्टाग्राम पर सलमान के फॉलोवर्स की संख्या तीन करोड़ के पार, अभिनेता ने फैंस को किया शुक्रिया