बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर के निधन की खबर सुनकर हरकोई सदमे में हैं। बीते बुधवार तबीयत खराब होने के बाद ऋषि कपूर को मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां अगले ही दिन 30 अप्रैल को उनका देहांत हो गया। फिल्म हस्तियां लगातार उन्हें यादकर सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रही हैं। इस बीच धर्मेंद्र ने ऋषि कपूर को याद करते कहा कि वो उनके बेटे जैसे थे।
ऋषि कपूर को अपना बेटा मानते थे धर्मेंद्र, निधन की खबर सुनकर आए सदमे में
ऋषि कपूर के निधन से धर्मेंद्र काफी दुखी हैं। उन्होंने ट्वीटर पर अभिनेता को याद करते अपने साथ उनकी एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में दोनों काफी खुश दिख रहे हैं। इसे शेयर करते हुए धर्मेंद्र ने लिखा, 'सदमे के बाद सदमा, ऋषि भी चला गया। उसने कैंसर के खिलाफ बहादुरी से लड़ाई लड़ी। वो मेरे बेटे की तरह था। मैं बहुत दुखी और टूटा हुआ महसूस कर रहा हूं। उनके परिवार के साथ मेरी प्रार्थना।'
सदमे के बाद सदमा, रिशी भी चला गया ..He fought a brave battle against cancer.
He was like son to me.I am extremely sad and shattered.Pray for his family 🙏🏻#RishiKapoor pic.twitter.com/jKCD8sYioC
धर्मेंद्र और ऋषि कपूर ने सितमगर, कातिलों के कातिल, शेरदिल, हथियार जैसी फिल्मों में काम किया था। ऋषि कपूर ने बाल कलाकार के तौर पर फिल्म मेरा नाम जोकर से डेब्यू किया था। इस फिल्म में धर्मेंद्र एक अहम भूमिका में थे। ये फिल्म सुपरहिट रही थी।
धर्मेंद्र के अलावा उनके बेटे सनी देओल ने भी ऋषि कपूर के निधन पर दुख जाताया। उन्होंने ट्वीट किया, 'ऋषि कपूर के असामयिक निधन से स्तब्ध हूं। एक महान सह-कलाकार और एक अच्छा दोस्त। मेरे विचार और प्रार्थना उनके परिवार के साथ है। आपको बहुत याद किया जाएगा।'
Shocked by the untimely demise of Rishi Kapoor .A great co-star and a good friend . My thoughts and prayers with his family . You will be sorely missed.🙏🏻. pic.twitter.com/FYsqKmVuZx
बता दें कि ऋषि कपूर और सनी देओल ने एक साथ दामिनी, इज्जत और निगाहें में एक साथ काम किया था। दोनों की फिल्म दामिनी को दर्शकों ने खूब पसंद किया। राजकुमार संतोषी की इस फिल्म का तेलुगू में उर्मिला, तमिल में प्रियंका, उड़िया में नारी नुहेन तू नारायणी नाम से रीमेक किया गया। बांग्लादेश में भी इस फिल्म का रीमेक सौत्तिर बिजॉय नाम से हुआ। फिल्म दामिनी का संगीत काफी हिट रहा था।
पति के साथ अनुष्का शर्मा ने सेलिब्रेट किया अपना जन्मदिन, विराट ने लिखा- आप इस दुनिया में रोशनी लेकर आई हैं