इस साल अभिनय का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीतने वाले अभिनेता धनुष ने नेटफ्लिक्स की अब तक की सबसे महंगी फिल्म की शूटिंग कैलीफोर्नियां में शुरू कर दी है। ये फिल्म मार्वेल सिनेमैटिक यूनीवर्स की एवेंजर्स सीरीज की कई फिल्में निर्देशित कर दुनिया भर में मशहूर हुए रूसो ब्रदर्स निर्देशित कर रहे हैं। इस बीच नेटफ्लिक्स ने धनुष की तमिल फिल्म ‘जगमे थंडीरम’ को जून में सीधे ओटीटी पर रिलीज करने की तारीख का मंगलवार को एलान कर दिया।
2 of 5
जगमे थंडीरम
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
रिलायंस एंटरटेनमेंट के अपनी एक और फिल्म ओटीटी के हवाले कर देने की खबर ‘अमर उजाला’ ने सबसे पहले फरवरी महीने में दी थी। अभिनेता धनुष की निर्देशक कार्तिक सुब्बाराज के निर्देशन में बनी इस फिल्म का नाम है ‘जगमे थंडीरम’। नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली इस साल की ये पहली तमिल फिल्म होगी। इस फिल्म का प्रीमियर इस ओटीटी पर 18 जून को होने जा रहा है।
3 of 5
जगमे थंडीरम
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्मों में फंसी अपनी लागत निकालने और अपनी सालाना बैलेंस शीट को ठीक रखने के लिए ही रिलायंस एंटरटेनमेंट ने सबसे पहले अपनी फिल्म ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ नेटफ्लिक्स को बेची थी। फिल्म ‘जगमे थंडीरम’ रिलायंस एंटरटेनमेंट और उसकी साउथ की साझा कंपनी वाई नॉट स्टूडियोज ने बनाई है। वाई नॉट स्टूडियोज के साथ रिलायंस की साझेदारी वैसी ही है जैसी हिंदी फिल्मों के लिए कंपनी की साझेदारी इम्यिताज अली की विंडो सीट फिल्म्स, मधु मंटेना की कंपनी फैंटम, रोहित शेट्टी की रोहित शेट्टी पिक्चर्ज आदि के साथ है।
4 of 5
जगमे थंडीरम
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म के निर्देशक कार्ति सुब्बाराज कहते हैं, ‘ये फिल्म मेरी ड्रीम फिल्म है। ये एक ऐसी स्क्रिप्ट पर बनी फिल्म है जो मेरे दिल के बहुत करीब है। इस कहानी को लोगों तक पहुंचाया जाना बहुत ही जरूरी था। अब इस फिल्म को दर्शकों तक पहुंचने का एक नया माध्यम मिला है। मैं भी एक अतरंगी दुनिया (‘जगमे थंडीरम’) की इस कहानी के बारे में लोगों की प्रतिक्रिया जानने को बेताब हूं।’ फिल्म ‘जगमे थंडीरम’ में धनुष के साथ ऐश्वर्या लक्ष्मी, जोजू जॉर्ज, जेम्स कॉस्मो आदि कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं।
5 of 5
फिल्म ‘ग्रे मैन’ की शूटिंग के लिए कैलीफोर्निया में धनुष
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस बीच अभिनेता धनुष ने अमेरिका के कैलीफोर्निया में नेटफ्लिक्स के लिए रूसो ब्रदर्स निर्देशित फिल्म ‘ग्रे मैन’ की शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म का बजट करीब 20 करोड़ अमेरिकी डॉलर बताया जा रहा है और ये नेटफ्लिक्स की अब तक बनी किसी फिल्म का अधिकतम बजट भी बताया जा रहा है। फिल्म में धनुष मशहूर अभिनेताओं रयान गोसलिंग और क्रिस इवांस के साथ लीड रोल में हैं। मार्वेल्स सिनेमैटिक यूनीवर्स में क्रिस इवांस कैप्टन अमेरिका का रोल निभाते रहे हैं।