दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर ने हाल ही में जोया अख्तर की फिल्म द आर्चीज से अपना डेब्यू किया है। फिल्म में वह बेट्टी कूपर की भूमिका में नजर आई हैं। अभिनेत्री और उनकी बड़ी बहन जान्हवी कपूर ने हाल ही में द आर्चीज में खुशी के अभिनय की सराहना की। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि खुशी को उन्होंने लोगों की नफरत के लिए तैयार रहने की सलाह दी। साथ ही इस प्रक्रिया में खुद को न भूलने की सलाह भी दी।
Janhvi Kapoor: जान्हवी ने द आर्चीज में बहन खुशी के अभिनय को सराहा, कहा- 'नफरत के लिए तैयार रहने की दी थी सलाह'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Fri, 15 Dec 2023 06:08 PM IST
सार
जान्हवी ने खुशी की तारीफ करते हुए कहा, 'मुझे लगता है कि उन्होंने ईमानदारी से और बहुत बढ़िया काम किया है, जब मैं उनसे बात कर रही थी, तो मैंने उनसे कहा कि नफरत सहने के लिए तैयार रहो लेकिन इस प्रक्रिया में खुद को कभी मत भूलो।'
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन