बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार के तौर पर खुद को स्थापित करने वाले देवानंद की आज 95वीं बर्थ एनिवर्सरी है। देवानंद ने अपनी फिल्मों के जरिए बॉलीवुड इंडस्ट्री को एक अलग मुकाम पर पहुंचाया। देवानंद ने ही बॉलीवुड को टीना मुनीम और जीनत अमान जैसी सेक्स सायरन कही जाने वाली बेहतरीन एक्ट्रेस दीं। फिल्मों के अलावा देवानंद अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी हमेशा सुर्खियों में रहे।
कई ऐसी हीरोइनें रहीं जिनपर देवानंद का दिल आया लेकिन उनकी प्रेम कहानी कभी पूरी नहीं हो पाई। आज हम आपको देवानंद की ऐसी ही एक लवस्टोरी के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे कोई मुकाम नहीं मिल पाया। ये लव स्टोरी थी देवानंद और जीनत अमान की।
देवानंद ने फिल्म 'हरे रामा हरे कृष्णा' में जीनत अमान को कास्ट किया था। इस फिल्म में जीनत ने देवानंद की बहन का किरदार निभाया था। शूटिंग के दौरान ही देवानंद को महसूस हुआ कि वो जीनत से प्यार कर बैठे हैं। जीनत की हर बात देव साहब को पसंद आती थी।
वो जीनत के प्यार में डूबते जा रहे थे। उनके प्यार की खबर जीनत से पहले मीडिया को हो गई थी। मीडिया में दोनों के लिंकअप की खबर पढ़ देव साहब खुश हुआ करते थे। इसका जिक्र खुद देव साहब ने अपनी ऑटोबायोग्राफी 'रोमांसिंग विद लाइफ' में किया था।
एक दिन देवानंद ने जीनत को प्रपोज करने का फैसला किया। देव साहब ने सोचा कि वो जीनत को होटल ताज में प्रपोज करेंगे। इसी होटल में देव और जीनत कभी डिनर पर जाया करते थे। जीनत को प्रपोज करने के लिए देव साहब ने एक छोटी सी पार्टी रखी।